CG BREAKING: छत्तीसगढ़ में शराब-कोल घोटाले को लेकर फिर छापेमारी! अनवर ढेबर के घर पहुंची EOW की टीम, VIP स्टेट में कारोबारी के ठिकाने पर भी रेड

Sanjay Sahu
CG BREAKING

CG BREAKING: रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब, कोल और CGMSC घोटाले से जुड़े मामलों में जांच एजेंसियों की कार्रवाई तेज हो गई है। शुक्रवार को आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीमों ने प्रदेश के कई ठिकानों पर दबिश दी। राजधानी रायपुर में EOW की टीम ने अनवर ढेबर के घर छापा मारा। इस कार्रवाई का VIDEO भी सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, रायपुर में जांच एजेंसियों ने तीन से चार अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की है। वहीं, बिलासपुर और राजनांदगांव समेत अन्य जिलों में भी टीमों के पहुंचने की खबर है।

VIP स्टेट में रियल एस्टेट कारोबारी के घर रेड

CG BREAKING: रायपुर के VIP स्टेट इलाके में रियल एस्टेट कारोबारी सुदर्शन शर्मा के घर भी EOW की टीम ने दबिश दी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई शराब घोटाले से जुड़े मामले में की जा रही है। टीम घर में मौजूद दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों की जांच कर रही है। हालांकि, अब तक कार्रवाई में मिली सामग्री को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

बिलासपुर और राजनांदगांव में भी जांच

CG BREAKING: रायपुर के अलावा बिलासपुर और राजनांदगांव में भी जांच एजेंसियों की कार्रवाई की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि इन ठिकानों पर CGMSC और कोल घोटाले से जुड़े मामलों की जांच की जा रही है। टीमें दस्तावेजों की पड़ताल करने के साथ संबंधित लोगों से पूछताछ भी कर रही हैं। फिलहाल छापेमारी को लेकर EOW और ACB की ओर से विस्तृत आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। कार्रवाई पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि जांच एजेंसियों को किन ठिकानों से क्या अहम दस्तावेज या अन्य सामग्री मिली है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *