Raipur Police : CG में हेरोइन का पाकिस्तान कनेक्शन, रायपुर पुलिस ने पंजाब में दबिश देकर 4 तस्कर दबोचे

Sanjay Sahu
Raipur Police

Raipur Police : रायपुर : रायपुर पुलिस ने पंजाब से संचालित हेरोइन तस्करी नेटवर्क का बड़ा खुलासा करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि इस नेटवर्क का कनेक्शन पाकिस्तान से सटे पंजाब के सीमावर्ती इलाकों से जुड़ा हुआ था।

Raipur Police : गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य सप्लायर कवलजीत सिंह पन्नू समेत तरसेम सिंह उर्फ साजन, विक्की सिंह और जनक राज शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 11.82 ग्राम हेरोइन, एक विदेशी बरेटा पिस्टल, जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

Raipur Police : पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी सीधे तस्करी नहीं करते थे, बल्कि डाक पार्सल और ट्रक ड्राइवरों के जरिए हेरोइन रायपुर तक पहुंचाते थे। ट्रक चालकों को लालच देकर इस नेटवर्क में शामिल किया जाता था, जिससे शक भी नहीं होता था।

Raipur Police : रायपुर पुलिस पहले से ही इस गिरोह की तलाश में थी और पूर्व में पकड़े गए आरोपियों से मिले इनपुट के आधार पर पंजाब में दबिश देकर मुख्य सप्लायर तक पहुंचने में सफलता मिली। आरोपियों के खिलाफ रायपुर के कई थानों में पहले से मामले दर्ज हैं और पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *