Sunday, September 27, 2026
Home Chhattisgarh Bilaspur Apollo Hospital : अपोलो अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, इलाज में देरी...

Apollo Hospital : अपोलो अस्पताल पर लापरवाही का आरोप, इलाज में देरी से गर्भ में ही नवजात की मौत, परिजनों ने मांगा न्याय

Apollo Hospital
Apollo Hospital

Apollo Hospital : बिलासपुर: बिलासपुर में अपोलो अस्पताल के खिलाफ एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि इलाज में देरी के कारण गर्भवती महिला के गर्भ में ही नवजात की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार सदमे में है और अस्पताल प्रबंधन पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। मामला 24 दिसंबर का बताया जा रहा है, लेकिन अब तक जांच रिपोर्ट सामने नहीं आने से परिजनों में आक्रोश है।

Apollo Hospital : जानकारी के अनुसार विनोबा नगर निवासी पीहू अग्रवाल को प्रसव पीड़ा होने पर अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिवार का कहना है कि महिला की स्थिति लगातार बिगड़ती रही, इसके बावजूद समय पर सिजेरियन ऑपरेशन नहीं किया गया। आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण प्रसव से पहले ही गर्भ में मौजूद नवजात की मौत हो गई।

Apollo Hospital : घटना के बाद प्रशासन ने जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। हालांकि चार दिन बीत जाने के बाद भी जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई है। परिजनों का कहना है कि नवजात की मौत जैसे गंभीर मामले में सिस्टम की चुप्पी और देरी चिंता का विषय है। उन्होंने शासन-प्रशासन से निष्पक्ष जांच और न्याय दिलाने की मांग की है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here