Indore Crime : कनाडिय थाना क्षेत्र में महिला की संदिग्ध मौत, भाई ने जीजा पर लगाया हत्या का आरोप

Sanjay Sahu
Indore Crime

Indore Crime : इंदौर : कनाडिय थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, रात करीब 8 बजे सूचना मिली कि 28 वर्षीय महिला रानी, पति ईश्वर सोनगरा, निवासी कनाडिय (मूल निवासी शिप्रा) गंभीर हालत में सड़क पर पड़ी है। उन्हें एमवाय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

Indore Crime : दरअसल प्रारंभिक जांच में पता चला कि मृतका अपने छोटे बच्चे के साथ गली में जा रही थी, तभी उसकी मौत हो गई। सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस ने जब्त किए हैं। मृतका के भाई ने आरोप लगाया है कि उसकी बहन की हत्या उसके पति ईश्वर सोनगरा ने की है। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है।

 

Indore Crime : चूंकि मृतका की उम्र 28 वर्ष थी, इसलिए पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई तहसीलदार व गजटेड ऑफिसर की मौजूदगी में बोर्ड से कराई जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी संबंधित पक्षों से पूछताछ कर रही है और मामले के तथ्य जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। वैधानिक कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *