Gwalior News : ग्वालियर में शौच करने गया युवक 12 फीट गहरे गड्ढे में गिरा, पुलिस ने रेस्क्यू कर बचाया

Sanjay Sahu
Gwalior News

Gwalior News : ग्वालियर : ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र स्थित रेलवे कॉलोनी में शौच के लिए गया एक युवक 12 फीट से अधिक गहरे गड्ढे में गिर गया। अंधेरा होने के कारण युवक गड्ढे को देख नहीं पाया और उसमें गिरकर फंस गया। आवाज सुनकर राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Gwalior News : सूचना मिलते ही RPF और पड़ाव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला। युवक ने बताया कि वह ग्वालियर शहर के गैंडे वाली सड़क का निवासी है और शौच के लिए सड़क किनारे झाड़ियों में गया था। पुलिस ने परिजनों को मौके पर बुलाकर युवक को उनके सुपुर्द कर दिया।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *