Ganpati Visarjan 2025 : गणपति विसर्जन का इको-फ्रेंडली मॉडल, पानी की प्रदूषण जांच करेगा निगम…

Parivesh
Ganpati Visarjan 2025

Ganpati Visarjan 2025 : रीवा : अनंत चतुर्दशी पर होने वाले गणेश विसर्जन के लिए नगर निगम ने पूरी तरह से कमर कस ली है। सुरक्षा और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।

Ganpati Visarjan 2025 : कृत्रिम कुंड और सुरक्षा व्यवस्था

निगम प्रशासन ने करहिया घाट और छतुरिहा घाट पर कृत्रिम तालाब बनाए हैं, जिनमें घरों के साथ-साथ बड़ी गणेश प्रतिमाओं का भी विसर्जन किया जाएगा। सुरक्षा के लिए इन घाटों पर मास्क लाइट लगाई गई हैं और एसडीईआरएफ की टीम भी तैनात रहेगी।

पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान

निगम आयुक्त डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के अनुसार, यह रीवा नगर निगम के इतिहास में पहली बार हो रहा है कि प्रतिमा विसर्जन से पहले और बाद में जल प्रदूषण की जांच की जा रही है। पहले कृत्रिम कुंड के पानी की गुणवत्ता मापी गई, और विसर्जन के बाद फिर से जांच की जाएगी। दोनों मापों के अंतर के आधार पर मूर्तिकारों को इको-फ्रेंडली प्रतिमाएं बनाने के निर्देश दिए जाएंगे।

हादसों को रोकने का उपाय

विसर्जन के दौरान हादसों को कम करने के लिए एक मोबाइल वाहन भी मौजूद रहेगा। इस वाहन में मौजूद कर्मचारी सीधे भक्तों के हाथों से प्रतिमाएं लेकर कृत्रिम कुंड में विसर्जित करेंगे, जिससे किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *