Wednesday, May 20, 2026
32.4 C
Raipur

धर्मांतरण का छांगुर गैंग : ED के शिकंजे में अरबों की मनी लॉन्ड्रिंग, जल्द होगी चार्जशीट…

धर्मांतरण का छांगुर गैंग : लखनऊ। अवैध धर्मांतरण के आरोपी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर की मुसीबतें और बढ़ गई हैं। इस महीने प्रवर्तन निदेशालय (ED) उसके धर्मांतरण गिरोह के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी में है। ED को इस मामले में करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के पुख्ता सबूत मिले हैं।

धर्मांतरण का छांगुर गैंग : जांच में सामने आया है कि छांगुर ने विदेशों से मिली फंडिंग का इस्तेमाल कर बलरामपुर के उतरौला में कई संपत्तियां खरीदी हैं। ED ने पहले ही उतरौला स्थित 13 संपत्तियों को जब्त कर लिया था। यह सारा पैसा यूनाइटेड मरीन कंपनी जैसी शेल कंपनियों के जरिए विदेश से मंगाया जाता था।

नवीन रोहरा के खातों में 20 करोड़, विदेशी कंपनियों का जाल

ED की जांच में छांगुर का करीबी नवीन रोहरा भी इस गोरखधंधे में शामिल पाया गया है। नवीन के विदेशी बैंक खातों में पिछले दो सालों में करीब 20 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे। STF और ATS की जांच से पता चला कि नवीन ने संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में पाँच कंपनियां खोली थीं और उनके कई बैंक खाते थे, जिनमें से एक शारजाह के स्विस बैंक में भी था। चौंकाने वाली बात यह है कि 2019-20 में नवीन की सालाना आय सिर्फ 5-6 लाख रुपये थी, जो इन कंपनियों के खुलने के बाद अचानक करोड़ों में पहुंच गई।

ED की पूछताछ में जमालुद्दीन ने कई राज खोले हैं, जिसमें उसके सहयोगियों और विदेशों से आए पैसों का जिक्र है। संपत्ति से जुड़े दस्तावेज दिखाए जाने पर उसने कई अहम जानकारियां दी हैं, जिनसे इस पूरे सिंडिकेट का पर्दाफाश हुआ है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

सलासर बालाजी धाम में भक्ति का सैलाब, प्रभात आरती में गूंजा “जय श्री बालाजी”

राजस्थान के चूरू जिले स्थित प्रसिद्ध सलासर बालाजी धाम...

महाकाल की भव्य भस्म आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब, ब्रह्म मुहूर्त में गूंजा ‘हर-हर महादेव’

मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में...

Related Articles

Popular Categories