Saturday, August 29, 2026
Home Madhya Pradesh Shajapur News : उफनती पार्वती नदी में मौत का पुल बाइक समेत...

Shajapur News : उफनती पार्वती नदी में मौत का पुल बाइक समेत बहा 19 साल का युवक, देखें कैसे हुआ रेस्क्यू…..

Shajapur News
Shajapur News

 Shajapur News : शाजापुर। पार्वती नदी के उफान ने एक और हादसे को जन्म दे दिया। शाजापुर और सीहोर जिले की सीमा पर रनायल गांव के पास 19 वर्षीय युवक बाइक सहित नदी के तेज बहाव में बह गया। दो दिन से लगातार हो रही बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं और कई गांवों का संपर्क शहरी क्षेत्रों से कट चुका है। इसके बावजूद लोग खतरा उठाकर नदी पार करने की कोशिश कर रहे हैं।

 Shajapur News : जानकारी के मुताबिक, सीहोर जिले के शिवखेड़ी निवासी सुरेश अपने रिश्तेदार शंकर के साथ बाइक से अरनियाकलां जा रहे थे। जैसे ही वे रनायल और बोरखेड़ा के बीच पार्वती नदी पर बने रपटेनुमा पुल पर पहुंचे, पुल पर तेज धार और गहरे गड्ढों के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और सुरेश नदी में बह गया। शंकर किसी तरह बच निकला, लेकिन सुरेश का पता नहीं चल सका।

घटना की सूचना मिलते ही अवंतीपुर बड़ोदिया थाने की तिलवाद पुलिस चौकी प्रभारी मुनेश्वर भगत मौके पर पहुंचे और एसडीईआरएफ की टीम को बुलाया। देर रात तक अंधेरा छा जाने के कारण रेस्क्यू अभियान शुरू नहीं हो सका। आज सुबह एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here