Rewa News : 5 अरब की फिरौती और महिला जज को धमकी, 74 साल के बुजुर्ग ने आखिर कैसे रचा ये खेल…पढ़े पूरी खबर

Parivesh
Rewa News : महिला जज धमकी मामले में बड़ा खुलासा...

Rewa News : रीवा। न्यायपालिका को हिलाकर रख देने वाले धमकी और फिरौती प्रकरण का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला जज को 5 अरब रुपये की फिरौती मांगते हुए धमकी भरा पत्र भेजने वाला आरोपी यूपी से गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रयागराज जिले के शंकरगढ़ निवासी 74 वर्षीय बुजुर्ग देवराज सिंह के रूप में हुई है।

Rewa News : दरअसल, रीवा जिले की त्योंथर तहसील न्यायालय में पदस्थ प्रथम सत्र न्यायाधीश मोहनी भदौरिया को स्पीड पोस्ट के जरिए एक पत्र मिला था, जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई और 5 अरब रुपये की फिरौती मांगी गई थी। पत्र में संदीप सिंह नामक व्यक्ति का नाम डालकर भेजा गया था, ताकि महिला जज को धमकाने के आरोप में संदीप को फंसाया जा सके।

एसपी विवेक सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और पत्र की जांच के आधार पर आरोपी तक पहुंच बनाई और प्रयागराज से उसकी गिरफ्तारी की। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी की संदीप सिंह से पुरानी रंजिश थी और बदला लेने के लिए उसने यह पूरा षड्यंत्र रचा था। फिलहाल आरोपी को रीवा लाकर आगे की पूछताछ की जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *