Wednesday, August 19, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal भोपाल: एमपी नगर में खाद्य विभाग की छापामार कार्रवाई, कई दुकानों से...

भोपाल: एमपी नगर में खाद्य विभाग की छापामार कार्रवाई, कई दुकानों से लिए नमूने

भोपाल: राजधानी के एमपी नगर क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा प्रशासन की संयुक्त टीम ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर सख्त कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों से खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्रित किए गए, वहीं साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर संबंधित कारोबारियों को सुधार नोटिस जारी किए गए।

डीबी मॉल की कैंटीन और रेस्टोरेंट जांच के दायरे में

खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने डीबी मॉल स्थित कैंटीन ‘हैप्पी हॉट’ का निरीक्षण किया। यहां समोसे तलने में उपयोग किए जा रहे तेल और समोसे के साथ परोसी जाने वाली चटनी के नमूने लिए गए।इसी परिसर में संचालित ‘बिरयानी क्वीन’ से सोया चाप बिरयानी का नमूना भी जांच के लिए एकत्रित किया गया, ताकि गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की पुष्टि की जा सके।

Read More : भोपाल : साइबर ठगों ने मजदूर को 3 दिन रखा डिजिटल नजरबंदी में, ठगे डेढ़ लाख रुपए

विशाल मेगामार्ट से भी लिए गए खाद्य नमूने

कार्रवाई के दौरान टीम ने विशाल मेगामार्ट से सूजी और चावल के नमूने लेकर उन्हें राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा है। प्रयोगशाला रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

साफ-सफाई और स्वास्थ्य प्रमाणपत्र में मिली खामियां

निरीक्षण में कई प्रतिष्ठानों पर

  • किचन की साफ-सफाई में कमी,

  • फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड का अभाव,

  • कर्मचारियों के स्वास्थ्य प्रमाण पत्र उपलब्ध न होना
    जैसी अनियमितताएं सामने आईं।

इन खामियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 तथा विनियम 2011 की अनुसूची-4 के उल्लंघन के रूप में दर्ज करते हुए संबंधित संचालकों को धारा 32 के तहत सुधार सूचना जारी की गई है।

जनस्वास्थ्य से समझौता नहीं: प्रशासन

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि उपभोक्ताओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। भविष्य में भी ऐसे निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here