MP TOP 5 BREAKING : शिक्षक दिवस पर मप्र को सम्मान समेत सुबह की 5 बड़ी खबरें….

Parivesh
MP TOP 5 BREAKING

MP TOP 5 BREAKING :

1. सीएम मोहन यादव का आज का दौरा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज पन्ना जिले के दौरे पर रहेंगे। सुबह भोपाल में शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल होंगे और विद्यार्थियों को गणवेश के लिए राशि का अंतरण करेंगे। इसके बाद खजुराहो और अमानगंज में महिला सम्मेलन में शामिल होकर भोपाल लौटेंगे।

2. शिक्षक दिवस पर मप्र को सम्मान
शिक्षक दिवस पर मध्यप्रदेश के दो शिक्षकों को नई दिल्ली में राष्ट्रीय पुरस्कार मिलेगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दमोह जिले की शिक्षिका शीला पटेल और आगर-मालवा के शिक्षक भेरूलाल को सम्मानित करेंगी।

3. मछली परिवार पर पुलिस एक्शन
भोपाल में मछली परिवार पर पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। शारिक मछली का नाम चार्जशीट से हटाने वाले टीआई अनूप उइके को नोटिस दिया गया है। मामला 2016 के अशोका गार्डन थाने से जुड़ा है। पुलिस ने केस की दोबारा जांच शुरू की है।

4. बीजेपी की बड़ी बैठक आज
भोपाल में बीजेपी की अहम बैठक होगी। राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल शामिल रहेंगे। बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पखवाड़े और स्वदेशी संदेश पर चर्चा होगी।

5. सीएम मोहन यादव का कांग्रेस पर पलटवार
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के ‘गर्व से कहो हम आदिवासी हैं, हिंदू नहीं’ बयान पर सीएम मोहन यादव ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कांग्रेस हमेशा हिंदुत्व के विरोध में काम करती है, और इस बयान पर जनता कांग्रेस को माफ नहीं करेगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *