Rewa Breaking : चोरहटा थाना क्षेत्र में चलती कार बनी आग का गोला, बड़ा हादसा टला; शॉर्ट सर्किट की आशंका

0
96

Rewa Breaking : रीवा। रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत टोयोटा एजेंसी के पास आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। एक चलती कार अचानक भीषण आग की चपेट में आ गई और देखते ही देखते पूरा वाहन धू-धूकर जलने लगा।

कार सवार सुरक्षित निकले

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल लग रहा था, लेकिन कार सवार लोग समय रहते वाहन से बाहर निकलने में सफल रहे और उनकी जान बाल-बाल बच गई।

Rewa Breaking घटना की सूचना मिलते ही चोरहटा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल दमकल विभाग को बुलाया। फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे आग आसपास नहीं फैल पाई और एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अनुमान

फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन शुरुआती तौर पर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण गाड़ी में आग भड़की होगी। पुलिस मौके पर मौजूद है और कार में सवार लोगों की संख्या और आग लगने के सटीक कारण की जांच की जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here