Friday, September 25, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का कहर, राजगढ़ बना सबसे ठंडा...

मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का कहर, राजगढ़ बना सबसे ठंडा शहर, भोपाल समेत 8 जिलों में अलर्ट

Weather Update

भोपाल : मध्य प्रदेश में इस समय कड़ाके की सर्दी लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है। उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी और वहां से आ रही सर्द हवाओं के कारण राज्य के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में जारी बर्फबारी का सीधा असर एमपी के मौसम पर देखने को मिल रहा है।

भोपाल समेत कई जिलों में शीतलहर

मौसम विभाग के मुताबिक बीते 24 घंटे में राज्य का मौसम शुष्क रहा और कहीं भी बारिश नहीं हुई। हालांकि, भोपाल, राजगढ़, धार, नौगांव (छतरपुर), दमोह, दतिया और ग्वालियर में शीतलहर का प्रभाव देखा गया। उज्जैन संभाग के सभी जिलों में तापमान सामान्य से करीब 5.9 डिग्री सेल्सियस नीचे रिकॉर्ड किया गया है।

Read More : इंदौर दूषित पानी कांड में मौतों का आंकड़ा 31 पहुंचा, राहुल गांधी ने की थी परिजनों से मुलाकात

कोहरे और कोल्ड डे की स्थिति

शाजापुर जिले के गिरवर क्षेत्र में कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। वहीं ग्वालियर, सतना, रीवा, गुना, सीधी, रायसेन और दमोह में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा, जिससे सुबह के समय दृश्यता भी प्रभावित हुई।

एमपी का सबसे ठंडा शहर कौन सा रहा?

राजगढ़ प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान मात्र 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंदसौर में 4.2 डिग्री, शाजापुर के गिरवर में 5.6 डिग्री, कटनी के करौंदी में 6.2 डिग्री और नीमच के मरुखेड़ा में 7 डिग्री तापमान रहा।

बड़े शहरों का तापमान

राज्य के पांच प्रमुख शहरों में ग्वालियर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया। भोपाल में 9.8, इंदौर में 11.4, उज्जैन में 11 और जबलपुर में 11.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं खरगोन सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंचा।

आने वाले दिनों का मौसम

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक ठंड का असर बना रहेगा और न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है। फरवरी की शुरुआत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आंधी और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। अगले 24 घंटों में 21 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि ग्वालियर, दतिया, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कोल्ड डे की चेतावनी दी गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here