Monday, May 18, 2026
32.9 C
Raipur

Khajuraho Cabinet Meeting : खजुराहो में आज कैबिनेट बैठक, CM मोहन यादव करेंगे लाडली बहना की 31वीं किस्त जारी

खजुराहो : मध्यप्रदेश के खजुराहो में आज मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक आयोजित होने जा रही है। मोहन सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर यह बैठक खास तौर पर सभी विभागों और मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा पर केंद्रित रहेगी। विभागों की प्रगति, योजनाओं के क्रियान्वयन और भविष्य की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।

विभागों की व्यापक समीक्षा, तीन मंत्रालयों का रिपोर्ट कार्ड तैयार
मुख्यमंत्री लगातार विभिन्न विभागों की परफॉर्मेंस की समीक्षा कर रहे हैं। सोमवार को कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट और विजय शाह के मंत्रालयों की विस्तृत समीक्षा की गई। आज की कैबिनेट बैठक में लोक निर्माण विभाग और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की प्रगति पर भी चर्चा होने की संभावना है।

Read More : Vande Mataram 150 Years : लोकसभा के बाद राज्यसभा में ‘वंदे मातरम्’ भी आज विशेष चर्चा, गृह मंत्री अमित शाह आज रखेंगे विचार

लाडली बहना योजना की 31वीं किस्त आज जारी
आज छतरपुर जिले के राजनगर से लाडली बहना योजना की 31वीं किस्त जारी की जाएगी। प्रदेश की 1.26 करोड़ बहनों के खातों में 1857 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

सरकार ने हाल ही में इस योजना में राशि बढ़ाकर 1250 रुपये से 1500 रुपये प्रति माह कर दी है। सीएम मोहन यादव स्वयं इस ट्रांसफर कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे, जिससे करोड़ों लाभार्थी सीधे लाभान्वित होंगे।

खजुराहो में कैबिनेट और CCIP की अहम बैठक
खजुराहो में होने वाली कैबिनेट बैठक में राज्य सरकार कई प्रमुख विषयों पर निर्णय ले सकती है। साथ ही CCIP (छतरपुर-चित्रकूट इंटीग्रेटेड प्रोजेक्ट) की बैठक भी आज निर्धारित है। इसमें क्षेत्रीय विकास और पर्यटन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों की समीक्षा की जाएगी।

Read More : One Nation, One Election : कोलंबिया कॉलेज में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ समर्थन में हस्ताक्षर अभियान संपन्न

सांस्कृतिक कार्यक्रम, संग्रहालय भ्रमण और ऐतिहासिक मूर्तियों का अनावरण
सीएम मोहन यादव सहित मंत्रीमंडल खजुराहो के आदिवर्त संग्रहालय का भ्रमण करेंगे और शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके अलावा महाराजा छत्रसाल और सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण भी किया जाएगा।

51065 लाख के विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण
आज खजुराहो में कुल-

  • 27055 लाख रुपये के 9 विकास कार्यों का भूमि-पूजन
  • 24010 लाख रुपये के 20 विकास कार्यों का लोकार्पण
    किया जाएगा।

इसके साथ ही पन्ना टाइगर रिज़र्व, कुटनी रिसॉर्ट डैम और रनेह फॉल का भी उच्चस्तरीय निरीक्षण और भ्रमण कार्यक्रम निर्धारित है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

Brij Mohan Agrawal ने नायब तहसीलदार को लगाई जमकर फटकार...

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

पेट्रोल पंप पर उमड़ी भीड़, कीमत बढ़ने से परेशान जनता

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Global Health Emergency: अफ्रीका में ईबोला का हाहाकार! WHO ने घोषित की Global Health Emergency, नए स्ट्रेन ने बढ़ाई चिंता

नई दिल्ली: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक...

Related Articles

Popular Categories