Wednesday, August 19, 2026
Home Madhya Pradesh Burhanpur News: धार्मिक आस्था को ठेस पहुँचाने वाली गंभीर घटना, गांव में...

Burhanpur News: धार्मिक आस्था को ठेस पहुँचाने वाली गंभीर घटना, गांव में तनाव का माहौल , 24 घंटे में दो आरोपी गिरफ्तार

Burhanpur News
Burhanpur News

Burhanpur News: बुरहानपुर : बुरहानपुर जिले के ग्राम बिरोदा में धार्मिक आस्था को ठेस पहुँचाने वाली एक गंभीर घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले ने गांव में तनाव का माहौल पैदा कर दिया था, जिसके चलते पुलिस व जिला प्रशासन लगातार मौके पर डटे रहे।

Burhanpur News: बुरहानपुर जिले के ग्राम बिरोदा में बीते 2 दिन पहले अज्ञात असामाजिक तत्वों द्वारा शिव मंदिर को क्षतिग्रस्त किया गया था। शिवजी की पिंड, नंदी और मंदिर के स्ट्रक्चर को तोड़ने के साथ ही आसपास के खेतों की पाइपलाइन भी उखाड़ दी गई थी।

Burhanpur News: यह घटना पिछले एक वर्ष में तीसरी से चौथी बार सामने आई है, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। लोगों का मानना है कि ऐसी घटनाएं कहीं न कहीं सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश हैं,घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस और जिला प्रशासन सतत रूप से तैनात रहा।

 

Burhanpur News: इसी बीच पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी दत्तू और सिराज को हिरासत में ले लिया है और दोनों से पूछताछ जारी है,यह कार्रवाई बुरहानपुर पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है, जिसका खुलासा खुद एसपी देवेंद्र पाटीदार ने किया। गांव में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन लगातार हो रही ऐसी घटनाओं को लेकर ग्रामीण प्रशासन से कड़ी निगरानी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here