Surajpur Accident : श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो के सड़क हादसे में एक की मौत, चार घायल

Sanjay Sahu
Surajpur Accident

Surajpur Accident : सूरजपुर : सूरजपुर जिले के ओड़गी थाना क्षेत्र के बांक में बीती रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जाकर टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

Surajpur Accident : बताया गया है कि ये श्रद्धालु मध्यप्रदेश के कुंभिया गांव से कुदरगढ़ धाम के दर्शन कर लौट रहे थे। दर्शन के बाद लौटते समय बांक क्षेत्र में यह हादसा हुआ। हादसे में मृतक को तत्काल मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया, जबकि 4 लोगों की हालत गंभीर है और 3 अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

Surajpur Accident : घटना के बाद स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत मौके पर पहुँचे और घायल श्रद्धालुओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ओड़गी भेजकर प्राथमिक उपचार शुरू कराया गया। मृतक का शव पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, और अब पुलिस हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है। इस हादसे ने न केवल एक परिवार को अपूरणीय क्षति दी है, बल्कि तीर्थ-यात्रा कर लौट रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर भी प्रश्न खड़ा कर दिया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *