Durg-Bhilai News: चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश पड़ी भारी, दुर्ग स्टेशन पर एरिया मैनेजर की मौत; CCTV वीडियो वायरल

Sanjay Sahu
Durg-Bhilai News

Durg-Bhilai News: दुर्ग-भिलाई। दुर्ग रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान संतुलन बिगड़ने से ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी के एरिया मैनेजर संदीप कुमार सिन्हा (58) की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे का सीसीटीवी वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने एक बार फिर चलती ट्रेन में चढ़ने के खतरे को उजागर कर दिया है।

Durg-Bhilai News: जानकारी के अनुसार, संदीप कुमार सिन्हा रोजाना की तरह रायपुर जाने के लिए 23 जुलाई की सुबह करीब 5:45 बजे दुर्ग रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। उनके पास रेलवे का मासिक पास था और वे नियमित रूप से ट्रेन से ही रायपुर आना-जाना करते थे। उस समय दुर्ग-रायपुर लोकल ट्रेन प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर खड़ी थी, जबकि पुणे-हटिया सुपरफास्ट एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर-3 से रवाना होने लगी।

Durg-Bhilai News: बताया जा रहा है कि संदीप कुमार सिन्हा ने लोकल ट्रेन छोड़कर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से जाने का फैसला किया। वे दौड़कर चलती ट्रेन में चढ़ने लगे, लेकिन हाथ में मौजूद लैपटॉप बैग फिसलने से उनका संतुलन बिगड़ गया। ट्रेन के गेट की रॉड पर पकड़ कमजोर पड़ते ही उनका पैर फिसल गया और वे प्लेटफॉर्म व ट्रेन के बीच ट्रैक पर जा गिरे।

Durg-Bhilai News: हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से उनका दायां पैर कट गया। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी हालत गंभीर हो गई। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। जवानों ने उन्हें ट्रैक से निकालकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Durg-Bhilai News: पुलिस ने मृतक की पहचान उनके पास मिले दस्तावेजों के आधार पर की। वे रायपुर स्थित ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की शाखा में एरिया मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल की मॉर्चुरी भेज दिया गया है।

Durg-Bhilai News: घटना के दो दिन बाद हादसे का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो सामने आने के बाद रेलवे की सुरक्षा अपील एक बार फिर चर्चा में है। रेलवे लगातार यात्रियों से चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने की कोशिश न करने की सलाह देता रहा है। प्रारंभिक जांच में रेल पुलिस ने माना है कि चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान संतुलन बिगड़ने से यह हादसा हुआ। मामले की जांच जारी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *