Wednesday, September 9, 2026
Home Lifestyle बारिश के बाद घर में दिख रही काई! ये ये देसी नुस्खे...

बारिश के बाद घर में दिख रही काई! ये ये देसी नुस्खे करेंगे कमाल, ‘फिसलन’ कर देंगे मिनटों में साफ

Moss Cleaning Tips: बारिश के मौसम के बाद घर की दीवारों, सीढ़ियों और फर्श पर काई जमना एक आम समस्या है। ऐसे में काई हटाने के घरेलू उपाय अपनाना जरूरी हो जाता है। काई सिर्फ घर की सुंदरता खराब नहीं करती, बल्कि फिसलन बढ़ाकर हादसों का कारण भी बन सकती है। अच्छी बात यह है कि इसे हटाने के लिए हमेशा महंगे केमिकल की जरूरत नहीं होती। घर में मौजूद कुछ सामान्य चीजों से भी यह काम आसानी से किया जा सकता है।

काई हटाने के घरेलू उपाय में सिरका सबसे आसान विकल्प माना जाता है। बराबर मात्रा में सिरका और पानी मिलाकर स्प्रे बोतल में भर लें। इस घोल को काई वाली जगह पर छिड़कें और 15 से 20 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद सख्त ब्रश से अच्छी तरह रगड़ें और साफ पानी से धो लें। सिरके की अम्लीय प्रकृति काई को ढीला करने में मदद करती है।

बेकिंग सोडा से भी मिलेगी राहत
अगर काई छोटी जगह पर जमी है तो काई हटाने के घरेलू उपाय में बेकिंग सोडा भी उपयोगी हो सकता है। पानी में बेकिंग सोडा मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें और इसे काई पर लगा दें। कुछ घंटे बाद ब्रश से रगड़कर साफ करें। इसके बाद पानी से धो लें। इससे सतह साफ होने में मदद मिल सकती है।
Read more: हर घर के लिए जरूरी खबर, छत की टंकी में छिपा है खतरा! जानिए कितने महीने में जरूरी है सफाई

जिद्दी काई के लिए ब्लीचिंग पाउडर का इस्तेमाल
अगर सामान्य तरीकों से काई नहीं हट रही है, तो काई हटाने के घरेलू उपाय के तहत ब्लीचिंग पाउडर या क्लोरीन का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसका उपयोग करते समय दस्ताने जरूर पहनें और बच्चों व पालतू जानवरों को उस जगह से दूर रखें।ब्लीचिंग पाउडर काई वाली जगह पर छिड़कें, हल्का पानी डालें और कुछ देर बाद ब्रश से साफ करें। अंत में पर्याप्त मात्रा में पानी से धो दें।

गर्म पानी और डिटर्जेंट भी है आसान उपाय
काई हटाने के घरेलू उपाय में गर्म पानी और डिटर्जेंट का मिश्रण भी काफी कारगर माना जाता है। एक बाल्टी गर्म पानी में थोड़ा डिटर्जेंट या डिशवॉश लिक्विड मिलाएं। इस घोल को काई पर डालकर तुरंत ब्रश या सख्त झाड़ू से रगड़ें। इससे काई की पकड़ कमजोर हो सकती है और सफाई आसान हो जाती है।

नमक और नींबू का पेस्ट अपनाएं
नींबू का रस और नमक मिलाकर तैयार किया गया पेस्ट भी काई हटाने के घरेलू उपाय में शामिल किया जाता है। इसे काई पर लगाकर 15 से 20 मिनट तक छोड़ दें। इसके बाद ब्रश से रगड़ें और पानी से अच्छी तरह साफ कर लें। यह तरीका हल्की काई हटाने में मददगार हो सकता है।

काई दोबारा न जमे, इसके लिए रखें इन बातों का ध्यान
काई हटाने के घरेलू उपाय अपनाने के बाद कुछ सावधानियां भी जरूरी हैं। जिन जगहों पर लंबे समय तक नमी बनी रहती है, वहां नियमित सफाई करें। पानी जमा न होने दें और धूप व हवा का पर्याप्त इंतजाम रखें। समय-समय पर फर्श और दीवारों की जांच करते रहें ताकि काई बनने से पहले ही उसे रोका जा सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here