T20 World Cup 2026 : इंग्लैंड की सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री! पाकिस्तान की बढ़ीं मुश्किलें, वर्ल्ड कप का सपना धुंधला

Rahul Goshwami

पल्लेकेले : T20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को रोमांचक मैच में 2 विकेट से हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया। 165 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने आखिरी ओवर की पहली गेंद पर चौका जड़कर जीत हासिल की। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने ग्रुप बी से सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली, जबकि पाकिस्तान की स्थिति अब ‘अगर-मगर’ पर टिकी है।

खराब शुरुआत के बाद संभली इंग्लैंड

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और पावरप्ले में ही तीन बड़े विकेट गिर गए। इसके बाद कप्तान हैरी ब्रूक और विल जैक्स ने पारी को संभाला। दोनों के बीच अहम साझेदारी ने टीम को मुकाबले में बनाए रखा।

हैरी ब्रूक का दमदार शतक

कप्तान हैरी ब्रूक ने 51 गेंदों में 100 रन की शानदार पारी खेली, जो उनके T20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक है। ब्रूक के आउट होने के बाद कुछ विकेट जरूर गिरे, लेकिन इंग्लैंड ने 5 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

 लगातार पांचवीं बार सेमीफाइनल

इंग्लैंड ने लगातार पांचवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। इससे पहले टीम 2016, 2021, 2022 और 2024 में भी अंतिम चार में पहुंच चुकी है।

Read More : M.P News : भोपाल के तालाबों पर अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन सख्त, पहली बार बनी टास्कफोर्स

पाकिस्तान की बल्लेबाजी फिर फेल

पाकिस्तान की ओर से केवल साहिबजादा फरहान ने अर्धशतक लगाया। अन्य बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके, जिसके कारण टीम 165 रन तक ही पहुंच सकी।

सेमीफाइनल की दौड़ में उलझा समीकरण

सुपर-8 में पाकिस्तान का पहला मैच बारिश में धुल गया था, जबकि दूसरे मुकाबले में उसे हार मिली। दो मैचों के बाद उसके सिर्फ 1 अंक हैं। अब दूसरे सेमीफाइनल स्थान के लिए पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच कड़ी टक्कर है।

पाकिस्तान को अपने अंतिम मैच में श्रीलंका को बड़े अंतर से हराना होगा। वहीं न्यूजीलैंड यदि अपने दोनों मुकाबले जीत लेता है, तो पाकिस्तान की राह पूरी तरह बंद हो सकती है। सुपर-8 का ग्रुप बी अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *