Bilaspur News: गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में कार्यक्रम के दौरान प्रोफेसर की हार्ट अटैक से मौत, गाना गाते-गाते बिगड़ी तबीयत

Sanjay Sahu
Bilaspur News:

Bilaspur News: बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में शुक्रवार शाम आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान दर्दनाक घटना सामने आई। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक चक्रवाल के पांच वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित समारोह में छात्र कल्याण अधिष्ठाता (डीएसडब्ल्यू) प्रो. शैलेंद्र कुमार सिंह की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

Bilaspur News: जानकारी के अनुसार, रजत जयंती सभागार में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां चल रही थीं। प्रो. शैलेंद्र कुमार सिंह ने भी मंच पर गीत प्रस्तुत किए। शाम करीब 6:30 बजे तक वे पांच गीत गा चुके थे, लेकिन छठा गीत गाते समय उन्हें अचानक बेचैनी महसूस हुई, जिसके चलते उन्होंने प्रस्तुति बीच में ही रोक दी।

Bilaspur News: कुछ देर बाद वे बाथरूम गए, जहां अचानक गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल सहायता पहुंचाई और इलाज की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उनकी मौत हार्ट अटैक के कारण हुई। इस घटना के बाद समारोह को तत्काल रोक दिया गया और पूरे विश्वविद्यालय परिसर में शोक की लहर फैल गई। प्रो. शैलेंद्र कुमार सिंह के निधन से शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों में गहरा दुख व्याप्त है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *