rewa news : अस्पताल में प्रसुताओं के परिजनों से पैसे ऐंठने पर महिला कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई, हाइट्स कंपनी अधिकारियों को फटकार

0
80
rewa news
rewa news

rewa news : रीवा: गायनिक विभाग की ओटी सहित लेबर रूम में तैनात महिला कर्मचारियों द्वारा प्रसुताओं के परिजनों से दबाव डालकर अनैतिक पैसे की मांग करने का मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रबंधन ने हाइट्स कंपनी के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई है मामले का खुलासा होते ही अस्पताल अधीक्षक डॉक्टर राहुल मिश्रा ने गायनिक विभाग की एचओडी सहित हाइट्स कंपनी के अधिकारियों को तलब किया और पूरे मामले की समीक्षा की.

rewa news : इस दौरान सुपरिटेंडेंट ने हाइट्स कंपनी के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि जिम्मेदार महिला कर्मचारियों पर संबंधित कंपनी तत्काल सख्त कार्रवाई करे बैठक के दौरान विभाग अध्यक्ष सहित कंपनी के अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि लेबर रूम सहित गायनिक ओटी में प्रतिमाह ड्यूटी रोस्टर को बदला जाए और इसकी जानकारी सुपरिटेंडेंट कार्यालय में भेजी जाए।

rewa news : जिससे कंपनी के कर्मचारी और अधिकारी कोई मनमानी न कर सके गौरतलब है कि 5 दिन पूर्व ही लेबर रूम की महिला कर्मचारियों द्वारा प्रसुताओं के परिजनों से पैसे ऐंठने का मामला सुर्खियों में आया था जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई करने और ड्यूटी रोस्टर बदलने के निर्देश जारी किए हैं.

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here