Indore Theft: इंदौर में 15 टन चना चोरी का 24 घंटे में खुलासा ट्रक मालिक ही निकला मास्टरमाइंड, व्यापारी को चकमा देकर बेचा माल, तीन आरोपी गिरफ्तार

Anuj Nirala

Indore Theft: इंदौर। इंदौर की भंवरकुआ थाना पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर 15 टन डॉलर चना चोरी के मामले का सनसनीखेज खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हैरानी की बात यह रही कि जिस ट्रक से माल की ढुलाई की जा रही थी, उसी ट्रक के मालिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर व्यापारी को धोखा देते हुए लाखों रुपये का चना चोरी कर बेच दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की 28 बोरियां डॉलर चना, घटना में प्रयुक्त वाहन और करीब दो लाख रुपये का मशरूका बरामद कर लिया है।

व्यापारी की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला

पुलिस के अनुसार, इंदौर निवासी व्यापारी राजुल सारडा ने भंवरकुआ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि परिवहन के दौरान उनके 15 टन डॉलर चना में से बड़ी मात्रा में माल गायब हो गया है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Indore Drug Case: एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में फरार आरोपी फिरोज उर्फ महाराज गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच ड्रग्स नेटवर्क की जांच में जुटी

ट्रक मालिक ने ही रची थी चोरी की साजिश

Indore Theft: जांच के दौरान पुलिस को चौंकाने वाले तथ्य मिले। पुलिस ने पाया कि इस पूरी वारदात का मास्टरमाइंड कोई बाहरी बदमाश नहीं, बल्कि ट्रक मालिक समीर खान ही था। आरोपी ने व्यापारी का विश्वास जीतकर माल की ढुलाई का जिम्मा लिया और रास्ते में अपने साथियों के साथ मिलकर चने की बोरियां चोरी कर बेच दीं।

तीन आरोपी पुलिस गिरफ्त में

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं—

  • समीर खान, पिता वाहिद खान, निवासी राघवगढ़ (मुख्य आरोपी एवं ट्रक मालिक)
  • सतीश उर्फ सल्ला उर्फ आईडिया, निवासी हीरापुर, जिला देवास (सह आरोपी)
  • धर्मेंद्र राठौर, निवासी अकबरपुर (चोरी का माल खरीदने वाला)

28 बोरी डॉलर चना और वाहन बरामद

Indore Theft: आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की गई 28 बोरी डॉलर चना बरामद कर ली। साथ ही वारदात में प्रयुक्त वाहन भी जब्त कर लिया गया। पुलिस ने करीब 2 लाख रुपये मूल्य का मशरूका भी बरामद किया है।

Indore Murder Case: राजनगर हत्याकांड का पुलिस ने घंटों में किया खुलासा, ताऊ की हत्या के आरोप में 19 वर्षीय भतीजा गिरफ्तार

24 घंटे में पुलिस ने सुलझाई वारदात

भंवरकुआ थाना पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, पूछताछ और त्वरित कार्रवाई के आधार पर महज 24 घंटे के भीतर पूरे मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह भी जांच की जा रही है कि उन्होंने पहले भी इस तरह की वारदातों को अंजाम दिया है या नहीं।पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *