Shahdol News : सड़क नहीं बनने से नाराज ग्रामीणों का विरोध, कीचड़ भरी सड़क पर उतरकर जताया आक्रोश

Sanjay Sahu
Shahdol News :

Shahdol News : शहडोल। जनपद पंचायत जयसिंहनगर की ग्राम पंचायत मुंडिया टोला के बेल्हान टोला में सड़क नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने कीचड़ भरी कच्ची सड़क पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

Shahdol News : ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से पक्की सड़क की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिले हैं। सांसद, विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

Shahdol News : बरसात में सड़क में कीचड़ भर जाने से रास्ता पूरी तरह अवरुद्ध हो जाता है। स्कूली बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कत होती है और बीमारों को अस्पताल ले जाना भी मुश्किल हो जाता है, क्योंकि एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच पाती।

Shahdol News : ग्रामीण कमला सिंह ने कहा कि इलाज के अभाव में कई बार गंभीर समस्याएं भी सामने आ चुकी हैं। सरकार से अब जल्द से जल्द सड़क निर्माण की मांग की जा रही है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *