Jabalpur Crime : महिला डॉक्टर पर जानलेवा हमला, आरोपी युवक ने घर में घुसकर किया चाकुओं से वार

Sanjay Sahu
Jabalpur Crime

Jabalpur Crime : जबलपुर : जबलपुर से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गढ़ा थाना क्षेत्र के श्रीकृष्ण परिसर में मेडिकल कॉलेज की महिला डॉक्टर नीलम सिंह पर एक युवक ने जानलेवा हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक मुकुल कहार, जो रामपुर का रहने वाला है, चोरी के इरादे से महिला डॉक्टर के घर में घुसा था।

 

READ MORE: Sehore News :नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के तहत वी.आई.टी. कॉलेज कोठरी में आयोजित जनजागरूकता कार्यक्रम

Jabalpur Crime : महिला डॉक्टर ने जब उसे पकड़ने की कोशिश की, तो उसने ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल डॉक्टर नीलम सिंह को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Jabalpur Crime : हमले के बाद मोहल्ले के लोगों ने आरोपी को पकड़कर जमकर धुनाई की और चाकू समेत उसे पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी एक दिन पहले ही डॉक्टर से काम मांगने के बहाने मिला था और इलाके में पानी सप्लाई का काम किया करता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

 

READ MORE :Burhanpur News : बुरहानपुर में नशा मुक्ति अभियान, कलेक्टर-एसपी ने दिलाई शपथ, जगह-जगह नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को नशे के प्रति किया जागरूक

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *