Burhanpur News : बुरहानपुर में नशा मुक्ति अभियान, कलेक्टर-एसपी ने दिलाई शपथ, जगह-जगह नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को नशे के प्रति किया जागरूक

Burhanpur News : बुरहानपुर/गोपाल देवकर : बुरहानपुर जिले में नशा मुक्ति अभियान को लेकर एक बड़ा आयोजन किया गया, दिनांक 15 से 30 जुलाई तक चले इस अभियान के तहत कलेक्टर हर्ष सिंह और एसपी देवेंद्र पाटीदार ने जगह-जगह नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया।

Burhanpur News :बुरहानपुर में चल रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत लोगों को बताया गया कि नशा कैसे परिवारों को बर्बाद कर देता है। इस अभियान के माध्यम से ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और हर एक नागरिक को नशे के प्रति जागरूक किया गया और उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया, गोविंदजीवाला ओडिटोरियम में च रहे कार्यक्रम में कलेक्टर हर्ष सिंह और एसपी देवेंद्र पाटीदार ने लोगों को शपथ दिलाई कि वे नशा छोड़ने का संकल्प लें और अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और मित्रों को भी नशे से बचाएं।

Burhanpur News :इस शपथ के माध्यम से लोगों ने नशा मुक्ति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की,कलेक्टर हर्ष सिंह ने समस्त कर्मचारियों और स्कूली बच्चों सहित लोगों को शपथ दिलाई और कहा कि आओ हम सब मिलकर शपथ लेते हैं कि नशा आज ही छोड़ें और अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और मित्रों को भी नशे से बचाएं। इस अभियान के माध्यम से बुरहानपुर जिले में नशा मुक्ति के प्रति एक नई जागरूकता और उत्साह का संचार हुआ है.

Burhanpur News :वही एस पी देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि इस अभियान के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने मिलकर काम किया और लोगों को नशे के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। इस अभियान के माध्यम से बुरहानपुर जिले में नशा मुक्ति के प्रति एक नई पहल की शुरुआत हुई है और लोगों ने नशा मुक्ति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की है।

 

 

 

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Katghora News: कटघोरा के छुरी में ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े लूट की बड़ी कोशिश नाकाम: इलाके में सनसनी

Katghora News: कटघोरा/कोरबा। छत्तीसगढ़ के ऊर्जाधानी कोरबा जिला अंतर्गत...

Related Articles

Popular Categories