Monday, August 17, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur Jabalpur Train Accident: चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश बनी जानलेवा जबलपुर...

Jabalpur Train Accident: चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश बनी जानलेवा जबलपुर स्टेशन पर महिला की दर्दनाक मौत, जीआरपी ने यात्रियों से की बड़ी अपील

Jabalpur Train Accident:  जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरभंगा एक्सप्रेस में चढ़ने की कोशिश के दौरान संतुलन बिगड़ने से एक महिला ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही जीआरपी (Government Railway Police) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

सामान लेने उतरी थीं महिला यात्री

Jabalpur Train Accident:प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दरभंगा एक्सप्रेस जब जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2-3 पर रुकी थी, तब कुछ महिला यात्री खाने-पीने का सामान और अन्य आवश्यक वस्तुएं खरीदने के लिए ट्रेन से नीचे उतरी थीं।इसी दौरान ट्रेन ने चलना शुरू कर दिया। जल्दबाजी में महिलाएं दोबारा ट्रेन में चढ़ने लगीं। इसी दौरान एक महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गई।

READ MORE: Damoh Panchayat Scam: दमोह की करौंदी सिंगौरगढ़ पंचायत पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप चेक डैम और श्मशान घाट निर्माण में गड़बड़ी का दावा, जांच की उठी मांग

मौके पर ही हुई मौत

Jabalpur Train Accident:हादसा इतना गंभीर था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और ट्रेन को तत्काल रोका गया।मृतका की पहचान 50 वर्षीय परमशीला देवी, निवासी सुतिया, दरभंगा (बिहार) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह मुंबई से बिहार अपने घर लौट रही थीं।

जीआरपी ने शुरू की जांच

Jabalpur Train Accident:घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और अन्य तथ्यों के आधार पर घटना की जांच की जा रही है।

READ MORE: Ujjain Jackal Hunting: अंधविश्वास में 3 सियारों की बेरहमी से हत्या तंत्र-मंत्र की सिद्धि के लिए किया शिकार, मोबाइल वीडियो से खुला राज; आरोपी गिरफ्तार

यात्रियों से जीआरपी की अपील

Jabalpur Train Accident:हादसे के बाद जीआरपी ने यात्रियों से एक बार फिर अपील की है कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास बिल्कुल न करें।रेलवे अधिकारियों ने कहा कि कुछ क्षणों की जल्दबाजी जानलेवा साबित हो सकती है। रेलवे स्टेशन पर लगातार उद्घोषणाओं और जागरूकता अभियानों के माध्यम से यात्रियों को सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जाता है, लेकिन इसके बावजूद इस तरह की घटनाएं सामने आ रही हैं।जीआरपी ने यात्रियों से आग्रह किया है कि ट्रेन छूटने की स्थिति में जोखिम उठाने के बजाय अगली ट्रेन का इंतजार करें और अपनी सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here