Raja Raghuvanshi Murder Case : शिलांग पुलिस की टीम ने इंदौर में डाला डेरा, खुलेगा बड़ा राज…

Parivesh
Raja Raghuvanshi Murder Case

Raja Raghuvanshi Murder Case : इंदौर। बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में जांच की परतें लगातार खुल रही हैं। शिलांग से आई एसआईटी टीम ने एक बार फिर इंदौर में डेरा डाला है। सूत्रों के मुताबिक, हत्याकांड के दौरान आरोपी सोनम और राज ने नए मोबाइल फोन खरीदे थे और इन्हीं मोबाइल के जरिए दोनों आपस में संपर्क में रहते थे।

Raja Raghuvanshi Murder Case : जांच में इस अहम जानकारी के सामने आने के बाद शिलांग पुलिस की टीम देर रात इंदौर पहुंची और सीधे क्राइम ब्रांच थाने पहुंचकर अधिकारियों से चर्चा की। टीम फिलहाल मामले से जुड़े तकनीकी और साक्ष्यों को खंगाल रही है।

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इन नए मोबाइल फोन की डिटेल से कई रहस्यों से पर्दा उठ सकता है और हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में मदद मिलेगी। इस बीच इंदौर पुलिस भी शिलांग एसआईटी के साथ मिलकर आरोपियों के तार और नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *