HomeMadhya Pradeshpachore-hadsa-mantri-visit: पचोर हादसे के बाद एक्शन मोड में मंत्री टेंटवाल, सुबह-सुबह अस्पताल...

pachore-hadsa-mantri-visit: पचोर हादसे के बाद एक्शन मोड में मंत्री टेंटवाल, सुबह-सुबह अस्पताल पहुंचकर घायलों का जाना हाल

Date:

Related stories

pachore-hadsa-mantri-visit: पचोर पेट्रोल पंप हादसे के बाद मध्यप्रदेश सरकार सक्रिय नजर आई। कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के राज्य मंत्री गौतम टेंटवाल मंगलवार सुबह शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और बेहतर इलाज का भरोसा दिलाया।

कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री गौतम टेंटवाल मंगलवार सुबह राजगढ़ से रवाना होकर शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने पचोर पेट्रोल पंप हादसे में घायल लोगों से मुलाकात की और डॉक्टरों से इलाज की पूरी जानकारी ली।

pachore-hadsa-mantri-visit: मंत्री टेंटवाल ने अस्पताल में भर्ती घायलों और उनके परिजनों से बातचीत करते हुए कहा कि राज्य सरकार इलाज में किसी तरह की कमी नहीं आने देगी। उन्होंने अधिकारियों को घायलों को हर जरूरी सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।

मंत्री ने कहा कि हादसे की गंभीरता को देखते हुए पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

pachore-hadsa-mantri-visit: इस दौरान भाजपा पदाधिकारी अरुण भीमावद, नगर मंडल अध्यक्ष आशीष नागर समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। अस्पताल में करीब 15 मिनट रुकने के बाद मंत्री भोपाल के लिए रवाना हो गए।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here