Bacheli News : बचेली में खेतों से लोहे के एंगल चोरी, किसानों ने थाना पहुंचकर की शिकायत -कबाड़ी पर नशे के लिए चोरी का आरोप

Sanjay Sahu
CG CRIME

Bacheli News : फकरे आलम /बचेली, दंतेवाड़ा जिले के मोचो बाड़ी क्षेत्र में लोहे के एंगल चोरी की घटनाओं से किसान परेशान हैं। फसलों की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा खेतों और बाड़ी में लोहे के एंगल और जाली से फेंसिंग कराई गई थी, जिससे जानवरों से फसल को नुकसान न पहुंचे। लेकिन अब ये एंगल कबाड़ी माफिया के निशाने पर हैं।

Bacheli News : स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि नशे के आदि कुछ लोग इन लोहे के एंगल को चोरी कर कबाड़ियों को बेचते हैं और बदले में नशे की सामग्री खरीदते हैं। चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे मोचो बाड़ी के बड़ेपारा, पांडूपारा और तामोपारा के किसानों को भारी नुकसान हो रहा है।

Bacheli News : चिंतित किसानों ने बचेली थाने में नगर निरीक्षक को लिखित शिकायत दी है। शिकायत करने वालों में भीमा, हुंगा, मंगु, बुधराम, राजेन्द्र, सुकरू समेत कई किसान शामिल रहे। किसानों ने कबाड़ियों पर सख्त कार्रवाई और चोरी पर अंकुश लगाने की मांग की है। नगर निरीक्षक ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया है कि जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी और साथ ही ग्रामीणों से भी चौकीदारी कर सुराग देने की अपील की है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *