alpasankhyak morcha raayapur graameen : बीजेपी ने अल्पसंख्यक मोर्चा रायपुर ग्रामीण की कमान मोहम्मद यूनुस को सौंपी, विधायक अनुज शर्मा ने दी बधाई

VIKASH KHALKHO

alpasankhyak morcha raayapur graameen : धरसीवां/रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में सांगठनिक विस्तार करते हुए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए नए जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। इसी क्रम में, रायपुर जिला ग्रामीण अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मोहम्मद यूनुस को सौंपी गई है। यूनुस की नियुक्ति की खबर मिलते ही धरसीवां सहित पूरे जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है।

alpasankhyak morcha raayapur graameen : पेशे से वकील और पार्टी के सक्रिय चेहरा नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मोहम्मद यूनुस पेशे से वकील हैं और लंबे समय से पार्टी के सक्रिय सदस्य के रूप में कार्य कर रहे हैं। इससे पहले वे रायपुर जिला अल्पसंख्यक मोर्चा में जिला महामंत्री के पद पर रहते हुए अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनकी सक्रियता और सांगठनिक क्षमता को देखते हुए ही पार्टी नेतृत्व ने उन्हें अब जिले की कमान सौंपी है।

alpasankhyak morcha raayapur graameen : ‘सबका साथ-सबका विकास’ के मंत्र को धरातल पर उतारना लक्ष्य अपनी नई जिम्मेदारी पर मोहम्मद यूनुस ने कहा, “यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि पार्टी नेतृत्व और वरिष्ठों ने मुझ पर भरोसा जताया है। पद के साथ जिम्मेदारी भी बड़ी हो जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र और अल्पसंख्यक समुदाय के लिए ‘एक हाथ में कुरान और एक हाथ में कंप्यूटर’ के विजन को हमें जमीन स्तर तक लेकर जाना है।” उन्होंने संकल्प जताया कि वे अल्पसंख्यक समुदाय के बीच भाजपा के कार्यों और विश्वास को और अधिक मजबूत करेंगे।

alpasankhyak morcha raayapur graameen : विधायक अनुज शर्मा ने दी शुभकामनाएं धरसीवां विधायक अनुज शर्मा ने मोहम्मद यूनुस अशरफी सहित सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं। विधायक शर्मा ने कहा कि नया नेतृत्व देश और जनता के हित में काम करते हुए पार्टी के लिए नई मिसाल कायम करेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे शासन की जनहितैषी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में जुट जाएं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *