Raipur Crime News: पार्थिवी पेसिफिक कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5.55 लाख के जेवर और नकदी लेकर फरार हुए बदमाश

Gautam Rawat
Raipur Crime News

Raipur Crime News: रायपुर। राजधानी के आमानाका थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटीबंध स्थित पॉश कॉलोनी पार्थिवी पेसिफिक में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात बदमाश सूने मकान का ताला तोड़कर करीब 5.55 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Raipur Crime News: जानकारी के अनुसार, डाफोडिल ब्लॉक निवासी स्वप्नेश्वर हरिचंदन गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड, सिलतरा में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी पत्नी और बच्चे गर्मी की छुट्टियां मनाने ओडिशा स्थित अपने गांव गए हुए हैं। रोज की तरह वे घर में ताला लगाकर ड्यूटी पर गए थे। दोपहर करीब 3 बजे लौटने पर उन्होंने घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ पाया। अंदर जाकर देखा तो बेडरूम में रखी अलमारी और लॉकर के ताले भी टूटे हुए थे।

Raipur Crime News: पीड़ित के अनुसार, चोर सोने की अंगूठियां, मंगलसूत्र, बालियां, बच्चे का सोने का कड़ा, लॉकेट, चूड़ियां, चांदी की पायल, बिछिया, चांदी के बर्तन, सिक्के तथा 5 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए।

Raipur Crime News: सूचना मिलते ही आमानाका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *