अंबिकापुर निर्भया कांड: 7 दिन बाद भी फरार आरोपी, ड्रोन से सर्च ऑपरेशन तेज

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क (अंबिकापुर): छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में हुए चर्चित निर्भया कांड के आरोपी की गिरफ्तारी घटना के सात दिन बाद भी नहीं हो सकी है। इस बीच सरगुजा पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए लगातार सघन सर्च ऑपरेशन चला रही है। पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में आधा दर्जन से अधिक टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में सक्रिय हैं।

ड्रोन और CCTV से तलाश तेज

आरोपी के रेलवे ट्रैक के आसपास देखे जाने की सूचना के बाद पुलिस ने अब ड्रोन की मदद से सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। अंबिकापुर से जयनगर, विश्रामपुर और सूरजपुर तक पुलिस ड्रोन के जरिए इलाके की निगरानी कर रही है।
इसके साथ ही अब तक 500 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले जा चुके हैं, लेकिन आरोपी का कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।

35 हजार का इनाम, फोटो जारी

पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 35,000 रुपये का इनाम घोषित किया है। साथ ही उसकी तस्वीरें सार्वजनिक कर लोगों से जानकारी देने की अपील की गई है।

Read more : रायपुर हाइपर क्लब में देर रात बवाल! मामूली बात पर मारपीट, ‘हाय’ बोलने पर भिड़े युवक-युवती

कबाड़ कनेक्शन पर पुलिस की नजर

जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि आरोपी कबाड़ इकट्ठा करता था। आशंका है कि वह कबाड़ बीनने वाले अन्य लोगों के संपर्क में रहकर अपनी पहचान छुपा रहा हो। पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है।

रेलवे और पड़ोसी राज्यों तक तलाश

पुलिस टीम अंबिकापुर से गुजरने वाली ट्रेनों में भी आरोपी की तलाश कर चुकी है। अंबिकापुर से अनूपपुर (मध्यप्रदेश) तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया है, जिससे यह संभावना जताई जा रही है कि आरोपी राज्य की सीमा पार कर सकता है।

वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी

सरगुजा रेंज के आईजी दीपक झा और एसएसपी राजेश अग्रवाल पूरे ऑपरेशन की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

गौरतलब है कि आरोपी राय सिंह ने सद्भावना चौक के पास अपनी प्रेमिका की हत्या कर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के बाद से ही वह फरार है, जिससे पुलिस के सामने बड़ी चुनौती बनी हुई है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *