ओपी चौधरी के बंगले को लेकर चौकाने वाली खबर: 13 करोड़ की अफवाह या 13 लाख की हकीकत…

VIKASH KHALKHO

रायपुर – छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी के बंगले में बने नए कार्यालय के निर्माण पर 13 करोड़ 89 लाख रुपये खर्च होने की खबर झूठी और भ्रामक निकली है। दस्तावेजों से खुलासा हुआ है कि नए कार्यालय के निर्माण पर केवल 13 लाख 89 हजार रुपये खर्च हुए थे। वित्त मंत्री ने कहा है कि तथ्यहीन खबर फैलाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read more : बिलासपुर : मामूली विवाद में चाकू से 17 वार के बाद सिम्स के डॉक्टरों ने युवक को दी नई ज़िंदगी

दरअसल, एक वेब पोर्टल ने खबर प्रकाशित की थी कि वित्त मंत्री के बंगले में बने कार्यालय के निर्माण पर 13 करोड़ 89 लाख रुपये खर्च हुए हैं। इस खबर के बाद इसे “शाही दफ्तर” जैसे शब्दों के साथ प्रचारित किया गया, जिससे विवाद खड़ा हो गया था।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने इस खबर को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि यह कार्यालय लोगों की सुविधा के लिए बनाया गया है, जहाँ आगंतुकों को धूप या बरसात में बाहर नहीं बैठना पड़ता। उन्होंने कहा, “इस तरह की तथ्यहीन खबरों को प्रसारित करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”

Read More : ग्वालियर : अपराधियों की अब खैर नहीं, ग्वालियर पुलिस ने 73 अपराधियों की जमानत कराई निरस्त

विभाग ने जारी किए दस्तावेज, बताई लिपिकीय त्रुटि

लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा जारी किए गए दस्तावेजों से स्पष्ट होता है कि वर्ष 2023-24 में विधानसभा में पेश किए गए तृतीय अनुपूरक बजट में यह त्रुटि हुई थी। बजट अनुदान मांग पत्र में गलती से 13 करोड़ 89 लाख रुपये अंकित हो गया था, जबकि वास्तविक राशि 13 लाख 89 हजार रुपये ही थी।

विभाग ने बताया कि प्रमुख अभियंता ने 12 फरवरी 2024 को ही सरकार को पत्र लिखकर इस लिपिकीय त्रुटि के बारे में सूचित कर दिया था। इसके बाद 14 फरवरी 2024 को विधानसभा सत्र के दौरान संशोधन सूचना प्रस्तुत की गई थी। इस संशोधन से संबंधित सभी दस्तावेज और वीडियो विधानसभा की लाइब्रेरी में उपलब्ध हैं। विभाग ने कहा कि इन स्पष्ट तथ्यों के बावजूद जानबूझकर वित्त मंत्री और राज्य सरकार की छवि को धूमिल करने की कोशिश की गई है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *