Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh बिलासपुर : मामूली विवाद में चाकू से 17 वार के बाद सिम्स...

बिलासपुर : मामूली विवाद में चाकू से 17 वार के बाद सिम्स के डॉक्टरों ने युवक को दी नई ज़िंदगी

0
155

बिलासपुर – सिम्स (छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान) के डॉक्टरों ने एक जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम देकर एक युवक को नया जीवन दिया है। 31 जुलाई को चोरभट्टी में एक मामूली विवाद के बाद 19 वर्षीय युवक पर चाकू से 17 वार किए गए थे, जिससे उसकी हालत बेहद नाजुक हो गई थी।

Read More : 29 employees dismissed : 29 कर्मचारी बर्खास्त, स्टाफ कमेटी की बैठक में लिया गया निर्णय, मचा हड़कंप

युवक की छाती और पेट में गहरे घाव थे और उसके फेफड़े फट गए थे। उसे तुरंत बिलासपुर सिम्स में भर्ती कराया गया, जहाँ सर्जरी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विनोद तामकनंद और डॉ. गरिमा ने बिना समय गंवाए ऑपरेशन शुरू किया।

डॉक्टरों की टीम ने कई घंटों तक चली इस सर्जरी में युवक की फटी हुई आंत को जोड़ा, डायाफ्राम की मरम्मत की और फटे फेफड़ों को फिर से काम करने लायक बनाया। एनेस्थीसिया विभाग की डॉ. भावना रायजादा, डॉ. शीतल, डॉ. प्राची और नर्सिंग स्टाफ की सिस्टर मीना ने भी ऑपरेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Read More : ग्वालियर : अपराधियों की अब खैर नहीं, ग्वालियर पुलिस ने 73 अपराधियों की जमानत कराई निरस्त

सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह ने भी तत्काल आवश्यक दवाएं और संसाधन उपलब्ध कराए। कई घंटे तक मौत से जूझने के बाद अब युवक पूरी तरह से स्वस्थ है।

Share The News
Previous article29 employees dismissed : 29 कर्मचारी बर्खास्त, स्टाफ कमेटी की बैठक में लिया गया निर्णय, मचा हड़कंप
Next articleओपी चौधरी के बंगले को लेकर चौकाने वाली खबर: 13 करोड़ की अफवाह या 13 लाख की हकीकत…
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here