29 employees dismissed : 29 कर्मचारी बर्खास्त, स्टाफ कमेटी की बैठक में लिया गया निर्णय, मचा हड़कंप

Sanjay Sahu
29 employees dismissed :

29 employees dismissed : बिलासपुर। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में भर्ती गड़बड़ी के मामले में फंसे 29 कर्मचारियों को फिर से बर्खास्त कर दिया गया है। बैंक की स्टाफ कमेटी की बैठक में यह फैसला हाईकोर्ट के निर्देश के तहत लिया गया।

29 employees dismissed : दरअसल, इन कर्मचारियों जिनमें 1 शाखा प्रबंधक, 4 सहायक लेखापाल, 8 पर्यवेक्षक, 6 लिपिक सह कंप्यूटर ऑपरेटर और 10 समिति प्रबंधक शामिल हैं को पहले भी बर्खास्त किया गया था, लेकिन उन्होंने इस कार्रवाई को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी।

29 employees dismissed : हाईकोर्ट ने प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत के आधार पर बैंक को विभागीय कार्रवाई पूरी करने का आदेश दिया। इसके बाद बैंक के सीईओ ने 4 वरिष्ठ शाखा प्रबंधकों की जांच टीम गठित की, जिसने व्यक्तिगत सुनवाई के बाद रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट में गड़बड़ी की पुष्टि होने पर सभी 29 कर्मचारियों को दोबारा सेवा से पृथक कर दिया गया।

29 employees dismissed : इन कर्मचारियों ने फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख किया, लेकिन 12 अगस्त 2025 को शीर्ष अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी। बैंक ने मामले में हाईकोर्ट में केविएट भी दायर कर दी है।

 

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *