समाधान सेल’ की शुरुआत, अब पुलिस से सीधे जुड़ सकेंगे नागरिक…जानें कैसे…

Parivesh

बलौदाबाजार, 5 मई 2025 : आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान और पुलिस से सीधे संवाद की दिशा में बलौदाबाजार पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिले में ‘समाधान सेल’ नामक एक नई पहल की शुरुआत की गई है, जिसका उद्देश्य नागरिकों और पुलिस के बीच भरोसे और संपर्क को और मजबूत करना है।

इस नवाचार का औपचारिक उद्घाटन आज बलौदाबाजार पुलिस कम्युनिटी हॉल में किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने किया, जिन्होंने इसे जनता की भागीदारी को प्राथमिकता देने वाली पहल बताया।

‘समाधान सेल’ के माध्यम से अब नागरिक अपनी शिकायतें, सुझाव या किसी भी आपराधिक गतिविधि की जानकारी हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर कॉल या व्हाट्सएप के जरिए साझा कर सकते हैं। यह नंबर 24 घंटे सक्रिय रहेगा, जिससे नागरिक कभी भी संपर्क कर सकेंगे।

एसपी भावना गुप्ता ने कहा, “हम चाहते हैं कि आम लोग बिना झिझक अपने मुद्दों को हमारे सामने रखें। यह सेल न सिर्फ शिकायतें दर्ज करेगा, बल्कि उनके समाधान की प्रक्रिया को भी ट्रैक करेगा।”

पुलिस विभाग को उम्मीद है कि इस पहल से न सिर्फ अपराध पर लगाम लगेगी, बल्कि लोगों में सुरक्षा की भावना भी और मजबूत होगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *