CG NEWS : शादी न कराए जाने से नाराज बेटे ने अपने ही पिता की कुल्हाड़ी मारकर की हत्या, कोर्ट ने सुनाया ये खौफनाक सजा

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : कोरबा : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया था, जहां शादी न कराए जाने से नाराज बेटे ने अपने ही पिता की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी थी। यह वारदात 16 जून 2024 को बालको थाना क्षेत्र के दोन्द्ररो गांव में हुई थी। अब अदालत ने इस जघन्य अपराध के दोषी बेटे को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

CG NEWS : तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश सुनील कुमार की अदालत ने 30 वर्षीय आरोपी अशोक कुमार केवट को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। मामले में पुलिस ने घटना के तुरंत बाद अशोक को गिरफ्तार कर लिया था और कोर्ट में चालान पेश किया गया था।

CG NEWS : जानकारी के मुताबिक अशोक तीन भाइयों में सबसे छोटा था और अपने पिता दिलहरण केवट (55) के साथ ही रहता था। दोनों बड़े भाई शादी के बाद अलग हो गए थे। अशोक पिता के साथ रहकर घर की देखरेख और उनके लिए खाना बनाने जैसे काम करता था।

CG NEWS : बताया जा रहा है कि अशोक काफी समय से अपनी शादी को लेकर परेशान था। उसने कई बार अपने पिता से शादी कराने की बात कही थी, लेकिन जब कोई पहल नहीं हुई तो वह बेहद गुस्से में आ गया। इसी गुस्से में उसने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर उनकी हत्या कर दी। अब न्यायालय ने उसे दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, जिससे गांव में भी चर्चा का माहौल है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *