Wednesday, August 26, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : युवा कांग्रेस के तत्वाधान में कांग्रेसियों ने किया बीजेपी...

CG NEWS : युवा कांग्रेस के तत्वाधान में कांग्रेसियों ने किया बीजेपी कार्यालय का घेराव,पुलिस के साथ झूमा झटकी

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : धीरज मेहरा / जगदलपुर : बस्तर जिला युवा कांग्रेस शहर ग्रामीण के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम एपस्टिन फाइल में आने व एआई समिट में चीनी रोबोट को भारत का आविष्कारक बताकर भारत देश वैश्विक स्तर पर अपमानित करने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी जगदलपुर कार्यालय का घेराव किया गया।

CG NEWS : युवा कांग्रेस के बस्तर जिला के तत्वाधान में सैकड़ों कार्यकर्ता कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन से भाजपा के कार्यालय की ओर कूच किया था। प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री मोदी के विरोध में जमकर नारे लगा रहे थे। हालांकि, मार्ग में पुलिस प्रशासन ने भारी बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया, जिससे पुलिस और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई और धक्का-मुक्की भी हुई। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने उनके शांतिपूर्ण विरोध को कुचलने के लिए अत्यधिक बल का प्रयोग किया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here