Wednesday, August 26, 2026
Home Chhattisgarh Raipur News : कलेक्ट्रेट के पास खड़ी कार में अचानक लगी आग...

Raipur News : कलेक्ट्रेट के पास खड़ी कार में अचानक लगी आग : रायपुर में घड़ी चौक के पास अफरा-तफरी, समय रहते टला बड़ा हादसा

Raipur News
Raipur News

Raipur News : रायपुर : रायपुर में कलेक्ट्रेट के पास घड़ी चौक स्थित सड़क किनारे खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। कार से धुआं और लपटें उठते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग मदद करने के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाते नजर आए।

Raipur News : हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। आग लगने के कारणों और कार के मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार सड़क किनारे खड़ी थी, तभी अचानक उसमें आग भड़क उठी।

Raipur News : कुछ दिन पहले भी शहर में आगजनी की एक गंभीर घटना सामने आई थी। उरला थाना क्षेत्र स्थित संगीता फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीने से मना करने पर नाराज युवक ने नोजल पाइप में लाइटर से आग लगा दी थी। आग पेट्रोल भरवा रहे युवक की बाइक की टंकी तक पहुंच गई थी।

Raipur News : पंपकर्मी ने तत्परता दिखाते हुए मेन स्विच बंद किया और फायर फाइटिंग किट की मदद से आग बुझाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने शहर में अग्नि सुरक्षा को लेकर सतर्कता की आवश्यकता को फिर उजागर कर दिया है। दोनों मामलों की जांच जारी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here