CG CRIME : होली पर दो हिंसक घटनाएं, बेटे ने मां की हत्या की, पति ने पत्नी पर किया जानलेवा हमला

Sanjay Sahu
CG CRIME

CG CRIME :गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। होली के दिन जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर हुई हिंसक वारदातों से त्योहार का माहौल गमगीन हो गया। एक मामले में बेटे ने कथित रूप से अपनी मां की गला दबाकर हत्या कर दी, जबकि दूसरे मामले में पति ने पत्नी पर टंगिया से हमला कर दिया। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

CG CRIME :पहली घटना मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम कटरा के धनुहारीटोला की है। यहां 65 वर्षीय फूलमतिया बाई धनुहार की उनके बेटे दलबीर सिंह ने कथित रूप से गला दबाकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार महिला के खाते में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण के लिए राशि आई थी। आरोपी बेटा उन पैसों और जमीन में अधिक हिस्सेदारी की मांग कर रहा था।

CG CRIME :बताया गया है कि महिला ने आवास की राशि देने से इनकार किया और जमीन परिवार के सभी सदस्यों में बराबर बांटने की बात कही थी। इसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। होली के दिन शराब के नशे में मां-बेटे के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद गुस्से में आकर बेटे ने कथित रूप से वारदात को अंजाम दिया। घटना देर रात की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

CG CRIME :दूसरी घटना गौरेला थाना क्षेत्र के पड़खुरी पिपरिया गांव की है। यहां होली के दौरान पति बिरजू अगरिया ने अपनी पत्नी राधा अगरिया पर टंगिया से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि वह शहडोल जिले से ससुराल होली मनाने आया था।

CG CRIME :शराब के सेवन के बाद पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद हुआ, जो हिंसक रूप ले बैठा। आरोपी ने पत्नी के कान, सिर, गर्दन और पीठ पर वार किया। बीच-बचाव करने पहुंचे एक व्यक्ति को भी चोटें आईं। घटना के बाद आरोपी भाग गया, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।घायल महिला और अन्य घायल को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। गौरेला पुलिस दोनों मामलों में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *