CG News : रामकुमार भारद्वाज/केशकाल : छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग में अध्यक्ष पद की नियुक्ति कर दी है।बस्तर के वरिष्ठ भाजपा नेता रूपसिंह मंडावी को आयोग का नया अध्यक्ष बनाया गया है। मंगलवार को केशकाल नगर में प्रथम आगमन पर पंचवटी में केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम उपस्थिति में भव्य स्वागत किया गया । इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सेवकराम नेताम महामंत्री आकाश मेहता, शंकर मरकाम, योगेश पांडे समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रूपसिंह मंडावी लंबे समय से बस्तर क्षेत्र में जनजातीय समुदाय से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं। भाजपा सरकार बनने के बाद से उनके नाम की चर्चा इस पद के लिए चल रही थी। राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग का मुख्य कार्य आदिवासी समुदाय के अधिकारों की रक्षा, शिकायतों का निवारण और नीतिगत सुझाव देना है। आयोग राज्य में अनुसूचित जनजातियों से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी भी करता है।
READ MORE : CG News : डोंगरगांव पुलिस की बड़ी सफलता-हत्या का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
CG News : विधायक नीलकंठ टेकाम ने बताया कि बस्तर जैसे नक्सल प्रभावित और आदिवासी बहुल इलाके से आने वाले अनुभवी नेता रूपसिंह मंडावी की नियुक्ति से जनजातीय क्षेत्रों में विश्वास और विकास दोनों को मजबूती मिलेगी।




