Bihar Exit Poll 2025 : सभी सर्वे में NDA को बंपर बहुमत का अनुमान, जनता ने तोड़े रिकॉर्ड वोटिंग के आंकड़े

0
135

Bihar Exit Poll 2025 : नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान भी खत्म होने के बाद, अब सभी की निगाहें एग्जिट पोल के नतीजों पर टिकी हैं। राज्य में इस बार रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग हुई है, जिससे यह साफ संकेत मिलता है कि जनता ने किसी एक खेमे को सत्ता की बागडोर सौंपने का फैसला कर लिया है। विभिन्न एजेंसियों और टीवी चैनलों द्वारा जारी किए गए एग्जिट पोल के नतीजे में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को बंपर बहुमत मिलता दिख रहा है। हालांकि, असली तस्वीर 14 नवंबर को मतगणना के दिन ही साफ होगी, जब वोटों की गिनती के बाद नतीजे आधिकारिक रूप से सामने आएंगे।

Read More : Voter List Revision में भारी लापरवाही! 7 दिन बाद भी बीएलओ नहीं पहुँचे क्षेत्र में

Bihar Exit Poll 2025 :
सभी एग्जिट पोल में NDA की बंपर वापसी

अभी तक जारी हुए लगभग सभी एग्जिट पोल के नतीजों में एनडीए को बहुमत का आंकड़ा (122 सीटें) पार करते हुए दिखाया गया है। MATRIZE-आईएएनएस से लेकर P-MARQ तक, सभी एग्जिट पोल एनडीए की सत्ता में वापसी का अनुमान लगा रहे हैं।

न्यूज़ चैनल/एजेंसी NDA महागठबंधन अन्य
MATRIZE-आईएएनएस 147-167 70-90 2-10
दैनिक भास्कर 145-160 73-91 5-10
P-MARQ 142-162 80-98 1-7
डीवी रिसर्च 137-152 83-98 2-6
जेवीसी पोल 135-150 88-103 3-6
Peoples Pulse 133-159 75-101 2-15
POLSTRAT 133-148 87-102 3-5
पीपल्स इंसाइट 133-148 87-102 3-8
चाणक्य STRATEGIES 130-138 100-108 3-5

 

पोल्स ऑफ पोल्स में भी एनडीए को बंपर जीत

शाम को जारी हुए पोल्स ऑफ पोल्स (3 एग्जिट पोल्स का औसत) के आंकड़ों में भी एनडीए जबरदस्त वापसी करते हुए 138-155 सीटें हासिल करता दिख रहा है। वहीं, महागठबंधन को 82-98 सीटें मिलने का अनुमान है। एग्जिट पोल के इन नतीजों के बाद, जेडीयू नेता के.सी. त्यागी ने आत्मविश्वास के साथ कहा कि “हम दो-तिहाई बहुमत से जीतेंगे” और नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री का चेहरा थे, हैं और रहेंगे।

Read More : Raipur Crime : रिटायर फूड अफसर संजय दुबे पर रेप, ब्लैकमेलिंग और धमकी का केस दर्ज; पीड़िता ने ₹3 लाख ऐंठने और कई बार रेप का आरोप लगाया

रिकॉर्ड तोड़ मतदान: पुराने सभी रिकॉर्ड ध्वस्त

बिहार चुनाव में इस बार मतदाताओं ने सभी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। शाम पांच बजे तक ही 67.14 फीसदी वोटिंग हो चुकी थी, जो 2000 में हुए 62.57 फीसदी और 1998 के लोकसभा चुनाव के 64.6 फीसदी के रिकॉर्ड को तोड़ चुका है। रिकॉर्ड तोड़ मतदान से यह साफ है कि मतदाताओं ने किसी एक गठबंधन को सत्ता सौंपने का मन बना लिया है।

मुख्य मुकाबला और सीटों का गणित

बिहार में इस बार मुख्य मुकाबाला नीतीश कुमार की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) और तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले विपक्षी महागठबंधन के बीच था। इसके अलावा प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी भी मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश में जुटी हुई थी। राज्य में कुल 243 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 122 है। दूसरे चरण की 122 सीटों में NDA में सबसे ज़्यादा बीजेपी ने 53 सीटों पर, जबकि जेडीयू ने 44 सीटों पर चुनाव लड़ा था।

14 नवंबर को आएगी आधिकारिक तस्वीर

पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को हुआ। हालांकि सभी एग्जिट पोल एनडीए की बंपर बढ़त दिखा रहे हैं, लेकिन अंतिम और आधिकारिक नतीजे 14 नवंबर को मतगणना के बाद ही घोषित किए जाएंगे।

Share The News
Previous articleSingrauli News: नवजीवन विहार कॉलोनी में लाठी-डंडों से युवक पर हमला, 42 सेकंड का विडिओ वायरल
Next articleCG News : जनजातीय समाज में उत्साह, आयोग अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब
Vikash Khalkho
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here