Raipur Cyber Crime Online Matrimonial Scam: रायपुर में Jeevansathi.com पर दोस्ती, घर में नशीला खाना और लाखों की चोरी: दो अंतरराज्यीय आरोपी गिरफ्तार, सनसनीखेज खुलासा

Sanjay Sahu
Raipur Cyber Crime Online Matrimonial Scam

Raipur Cyber Crime Online Matrimonial Scam: रायपुर में Jeevansathi.com के जरिए महिलाओं को निशाना बनाकर ठगी और चोरी करने वाले दो अंतरराज्यीय आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी अभिनव सिंह ने खम्हारडीह क्षेत्र की एक महिला से ऑनलाइन संपर्क कर विश्वास हासिल किया और जन्मदिन के बहाने उसके घर पहुंचा। आरोप है कि उसने खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला को बेहोश कर दिया और घर से सोने-चांदी के लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गया।

मामले की शिकायत मिलने के बाद खम्हारडीह थाना पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट ने संयुक्त जांच शुरू की। तकनीकी विश्लेषण और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी हितिन नरूला को उत्तराखंड के हरिद्वार से और मुख्य आरोपी अभिनव सिंह को दिल्ली के पहाड़गंज क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

Raipur Cyber Crime Online Matrimonial Scam: पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी मिलकर वारदात को अंजाम देते थे। घटना के दिन हितिन नरूला रेलवे स्टेशन पर रुका था, जबकि अभिनव सिंह महिला के घर पहुंचा और चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 57 हजार रुपये नकद, करीब 2 तोला सोने के जेवर, चांदी का ब्रेसलेट और 5 मोबाइल फोन सहित लगभग 4.21 लाख रुपये का सामान बरामद किया है।

Raipur Cyber Crime Online Matrimonial Scam: जांच में यह भी पता चला है कि अभिनव सिंह ने पिछले एक महीने में Jeevansathi.com के माध्यम से करीब 100 महिलाओं से संपर्क किया था। पुलिस उसके खिलाफ विभिन्न राज्यों में हुई अन्य घटनाओं की भी जांच कर रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ खम्हारडीह थाना में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Raipur Cyber Crime Online Matrimonial Scam: गिरफ्तार आरोपी

01. अभिनव सिंह उर्फ पहलवान पिता तेजपाल सिंग उम्र 37 साल निवासी मकान नंबर 215 अरोड़ा कालोनी जिला होशियारपुर पंजाब। हाल पता – सी/505 चतुर्थ तल जेव्हीटीएस गार्डन छतरपुर दिल्ली।

02. हितिन नरूला पिता पृथ्वीराज नरूला उम्र 48 साल निवासी जे 70 तृतीय तल लक्ष्मी नगर शकरपुर बरामद थाना शकरपुर ईस्ट दिल्ली।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *