Raipur Crime : रायपुर में 36.50 लाख रुपये गबन का खुलासा, मित्र सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Sanjay Sahu
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर कमिश्नरेट क्षेत्र में मल्टीलेवल पार्किंग से लाखों रुपये गबन करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से 36 लाख 50 हजार रुपये की पूरी रकम बरामद कर ली गई है।

Raipur Crime : मामला थाना सिविल लाइन क्षेत्र का है। प्रार्थी ज्ञानप्रकाश पांडे, निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पिरदा, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 फरवरी 2026 को वह ग्राम पिरदा स्थित जमीन का सौदा 36,50,000 रुपये में करने के लिए अपने मित्र नितिन सोनी के साथ कार से रजिस्ट्री ऑफिस, कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे थे। कार को महतारी चौक स्थित मल्टीलेवल पार्किंग में खड़ा कर प्रार्थी ने चाबी नितिन को दे दी और स्वयं रजिस्ट्री कार्यालय चला गया।

कुछ समय बाद नितिन सोनी ने फोन कर बताया कि कार में रखे सफेद कपड़े के थैले से 36,50,000 रुपये चोरी हो गए हैं। मौके पर पहुंचकर जांच करने पर रकम गायब मिली। संदेह के आधार पर थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 94/26 धारा 316(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

Raipur Crime : पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगालने और तकनीकी विश्लेषण के दौरान कार के पास काले रंग की स्कूटी पर एक संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि सामने आई।

Raipur Crime : पूछताछ के दौरान नितिन सोनी बार-बार बयान बदलता रहा। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपने साथी तनवीर आलम के साथ मिलकर रकम गबन करने की साजिश रचने की बात स्वीकार की। नितिन अत्यधिक कर्ज में डूबा हुआ था और उसने तनवीर को दो लाख रुपये देने का लालच देकर वारदात को अंजाम दिया।

Raipur Crime : पुलिस ने तनवीर आलम को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के कब्जे से गबन की पूरी रकम 36 लाख 50 हजार रुपये जब्त कर ली गई है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *