Monday, August 24, 2026
Home Chhattisgarh Bhupesh Baghel Bayan : नक्सलियों पर काम सही, बिजली बिल हाफ सिर्फ...

Bhupesh Baghel Bayan : नक्सलियों पर काम सही, बिजली बिल हाफ सिर्फ ऊंट के मुँह में जीरा : पूर्व सीएम भूपेश का तीखा हमला

Bhupesh Baghel
Bhupesh Baghel

Bhupesh Baghel Bayan : रायपुर। नक्सलवाद के खिलाफ लगातार जारी कार्रवाई के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपनी सरकार के काम की सराहना की है। उन्होंने कहा कि नक्सली मामलों में हमारी सरकार ने युद्ध जैसे कदम उठाए थे। “हमारी सरकार के समय से नक्सलियों का कमर टूटना शुरू हुआ,” उन्होंने कहा।

Bhupesh Baghel Bayan : भूपेश बघेल ने बिजली बिल हाफ की हाल की घोषणा पर तंज कसते हुए कहा कि यह “ऊंट के मुँह में जीरा” है। उनका कहना था कि सरकार लगातार बिजली बिल के रेट बढ़ा रही है और आम जनता को कोई लाभ नहीं मिलेगा।

READ MORE : Bijapur Naxal Encounter : बीजापुर के जंगलों में जोरदार मुठभेड़! 6 खूंखार माओवादी टॉप कमांडर ढेर, लाखों का था इनाम

प्रदेशभर में एसीबी-ईओडब्ल्यू के छापों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि ये छापे वसूली पर केंद्रित हैं, जबकि रोज हत्याएं और बलात्कार हो रहे हैं। “आईजी वसूली में लगा हुआ है,” उन्होंने आरोप लगाया।

SISI से जुड़े दो नाबालिगों की रायपुर में गिरफ्तारी पर भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार यह ध्यान भटकाने के लिए कर रही है। उन्होंने पूछा कि कश्मीर से राजधानी तक आतंकियों के पहुँचने का जिम्मेदार कौन है। उन्होंने सुरक्षा एजेंसियों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ये विपक्षियों की जासूसी में लगी हैं और देश की सुरक्षा खतरे में है।

READ MORE : CG NEWS: उस्मान बेग की ताजपोशी,बने रायगढ़ जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष, युवा कांग्रेस ने जारी किया नियुक्ति आदेश,

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के धान खरीदी दौरे पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में 3100 रुपए में धान खरीदा जा रहा है, जबकि छत्तीसगढ़ में बारदाना आ गया है, लेकिन 40 किलो धान तक नहीं आ पा रहा। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी अब तक शुरू नहीं हो पाई है, जिससे लाखों किसान वंचित हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here