CG NEWS: उस्मान बेग की ताजपोशी,बने रायगढ़ जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष, युवा कांग्रेस ने जारी किया नियुक्ति आदेश,

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS: गौरी शंकर गुप्ता / घरघोड़ा – युवा कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के नए जिला पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए रायगढ़ जिले के ऊर्जावान युवा नेता उस्मान बेग को रायगढ़ ग्रामीण युवा कांग्रेस का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। संगठन ने यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रदेश प्रभारी अमित पठानिया और सहप्रभारी मोनिका मंडारे जी ने यह आदेश जारी किया है।

CG NEWS: उस्मान बेग ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत वर्ष 2008 में एनएसयूआई से की थी और लंबे समय तक रायगढ़ जिला एनएसयूआई जिला अध्यक्ष के रूप में सक्रिय रहते हुए संगठन को नई दिशा दी। वे कांग्रेस के छात्र, युवा और वरिष्ठ विंग में लगातार सक्रिय रहे हैं और अपनी जुझारू कार्यशैली के लिए पहचाने जाते हैं। उनकी नियुक्ति से जिले भर में युवाओं में उत्साह की लहर दौड़ गई है और सोशल मीडिया से लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं में बधाइयों का सिलसिला जारी है।

 

CG NEWS: छात्र से लेकर नगर राजनीति तक दिखाया नेतृत्व कौशल

CG NEWS: उस्मान बेग ने छात्र राजनीति से निकलकर जमीनी स्तर पर मजबूत संगठन खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई है। उनके गृहनगर घरघोड़ा में उन्होंने स्थानीय राजनीति में “किंगमेकर” की भूमिका निभाते हुए न सिर्फ निर्वाचित पार्षद बने, बल्कि नगर पंचायत के उपाध्यक्ष के तौर पर भी जनता का विश्वास जीता। संगठन के भीतर और बाहर, बेग की पहचान एक संघर्षशील और जिम्मेदार नेता के रूप में रही है। आंदोलनों से लेकर जनहित के मुद्दों तक वे हमेशा अग्रणी रहे हैं। हर सरकारी दफ्तर में जनता के अधिकारों की आवाज बनकर उन्होंने अपनी अलग छाप छोड़ी है। उनकी यही सक्रियता और जनसंपर्क क्षमता उन्हें युवाओं के बीच खास बनाती है।

CG NEWS: प्रदेश और जिला नेताओं की अनुशंसा पर मिली जिम्मेदारी, नई ऊर्जा से भरेगा संगठन

CG NEWS: उस्मान बेग की नियुक्ति को लेकर प्रदेश के कई वरिष्ठ नेताओं खरसिया विधायक उमेश पटेल, धर्मजयगढ़ विधायक लालजीत राठिया, राकेश पांडे ने भी सहमति और अनुशंसा दी थी। उनकी सिफारिशों को देखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने इस जिम्मेदारी के लिए उस्मान बेग को सर्वश्रेष्ठ विकल्प माना। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस नई नियुक्ति से रायगढ़ जिले में युवा कांग्रेस को नई दिशा और गति मिलेगी। वहीं, संगठन में इन नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और आने वाले समय में युवा कांग्रेस की सक्रियता और प्रभाव में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिल सकती है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *