Best Cars Under 10 Lakh : GST घटने के बाद कार खरीद का बढ़ा क्रेज़, 10 लाख में मिल रहीं ये धांसू गाड़ियां…

Best Cars Under 10 Lakh/नई दिल्ली : जहां एक तरफ GST में कमी आने के बाद देशभर में नई कार खरीदने वालों का उत्साह तेजी से बढ़ा है। पहले जो मॉडल खरीदारों के बजट से बाहर थे, वही अब अधिक किफायती कीमतों में मिलने लगे हैं।

वहीं 10 लाख रुपये तक के बजट में अब ग्राहक हैचबैक, माइक्रो SUV और सब-कॉम्पैक्ट SUV जैसे कई विकल्प चुन सकते हैं। माइलेज, फीचर्स और सेफ्टी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन इस सेगमेंट को और आकर्षक बना रहा है।

Hyundai Venue: प्रीमियम फीचर्स के साथ दमदार माइलेज
बता दें कि, Hyundai Venue लंबे समय से देश की लोकप्रिय सब-कॉम्पैक्ट SUVs में शामिल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह 17.9 से 20.99 kmpl तक का माइलेज देती है, जो इसे बेहद किफायती बनाता है। इसके केबिन में दो 12.3-इंच की कर्व्ड डिस्प्ले, इलेक्ट्रिक 4-वे ड्राइवर सीट, फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और रिकलाइning रियर सीट जैसे प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं।10 लाख के बजट में इसके लोअर और मिड वेरिएंट आसानी से उपलब्ध हैं।

Read More : automobile market : अगस्त में Dzire और Aura की बंपर बिक्री, सेडान सेगमेंट में 15% की ग्रोथ, जानिए टॉप 10 कारें

Maruti Suzuki WagonR: बजट सेगमेंट की माइलेज किंग
Best Cars Under 10 Lakh इसके साथ ही WagonR देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली फैमिली कारों में शामिल है। 4.98 लाख रुपये की शुरुआती कीमत इसे बेहद किफायती बनाती है। यह पेट्रोल में 25.19 kmpl और CNG में 34.05 km/kg का माइलेज देती है। ABS+EBD, 6 एयरबैग, ESP जैसे फीचर्स इसे सुरक्षा के मामले में भी मजबूत बनाते हैं।कम मेंटेनेंस और विशाल केबिन रोजाना यात्रा करने वालों के लिए इसे परफेक्ट विकल्प बनाते हैं।

Kia Sonet: स्टाइल और टेक्नोलॉजी का शानदार मिश्रण
वहीं Kia Sonet युवा खरीदारों में बेहद लोकप्रिय है। 7.30 लाख रुपये की शुरुआती कीमत वाले इस मॉडल में Level-1 ADAS, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रिक सनरूफ और Bose साउंड सिस्टम मिलता है। माइलेज 18.4 से 24.1 kmpl तक रहता है, जो इसे 10 लाख के बजट में एक मजबूत SUV विकल्प बनाता है।

Read More : Tata sold 1 lakh cars : मारुति और टाटा की झोली भर गई! GST 2.0 ने कार मार्केट को दी नई रफ्तार

Tata Tiago: मजबूत बिल्ड क्वालिटी और 4-स्टार सेफ्टी
Best Cars Under 10 Lakh देखा जाए तो Tata Tiago की पहचान उसकी सुरक्षा और मजबूती है। 4.99 लाख से शुरू होने वाली यह कार पेट्रोल में 19 kmpl और CNG में 26.49 km/kg का माइलेज देती है। इसमें डुअल एयरबैग, ESP, रेन-सेंसिंग वाइपर्स और रियर कैमरा जैसे फीचर्स उपलब्ध हैं। यह पहली कार खरीदने वालों के लिए बेहतरीन विकल्प है।

Hyundai Exter: बजट में माइक्रो SUV का दमदार पैकेज
वैसे तो Hyundai Exter की शुरुआती कीमत 5.68 लाख रुपये है। इसमें इलेक्ट्रिक सनरूफ, 8-इंच टचस्क्रीन और 26 सेफ्टी फीचर्स मौजूद हैं। माइलेज 19.4 kmpl से 27.1 km/kg तक जाता है, जो इसे परिवारों के लिए एक संतुलित माइक्रो SUV विकल्प बनाता है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories