Monday, August 31, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : जशपुर में ट्रैफिक नियमों पर सख्ती, बिना नंबर प्लेट...

CG NEWS : जशपुर में ट्रैफिक नियमों पर सख्ती, बिना नंबर प्लेट और मॉडिफाइड वाहनों पर कार्रवाई

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : गौरी शंकर गुप्ता /जशपुर : जशपुर पुलिस ने जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त रुख अपनाते हुए विशेष अभियान चलाया। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर सभी थाना और चौकी प्रभारियों को कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए गए हैं।

CG NEWS : इसी क्रम में कोतवाली जशपुर पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाकर 22 मोटरसाइकिलों पर कार्रवाई की। इनमें बिना नंबर प्लेट, ओवर स्पीड, मॉडिफाइड और नाबालिगों द्वारा चलाए जा रहे वाहन शामिल थे।

CG NEWS : कार्रवाई के दौरान 19 बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों को जब्त किया गया और अगले दिन नंबर लिखवाने के बाद चालान कर कुल 5700 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं एक वाहन चालक पर ओवर स्पीड के लिए 1000 रुपये का चालान किया गया, जबकि दो अन्य मामलों में कार्रवाई जारी है।

CG NEWS : पुलिस ने वाहन चालकों को सख्त चेतावनी दी है कि बिना नंबर प्लेट के दोबारा पकड़े जाने पर वाहन जब्त कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

CG NEWS : एसएसपी ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और नाबालिगों को वाहन चलाने की अनुमति न दें। नियमों के उल्लंघन पर चालक के साथ-साथ अभिभावकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम जनता से सहयोग की अपील की है, ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here