Voter List Revision में भारी लापरवाही! 7 दिन बाद भी बीएलओ नहीं पहुँचे क्षेत्र में

VIKASH KHALKHO

Voter List Revision : सिंगरौली। नगर निगम सिंगरौली में चल रहे मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) के तहत भारी लापरवाही सामने आई है। यह अभियान 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक घर-घर जाकर बीएलओ द्वारा फार्म भरवाने के लिए चलाया जा रहा है, लेकिन वार्ड क्रमांक 18 में कार्य शुरू नहीं हो पाया है।

पार्षद ने कलेक्टर से की शिकायत, मतदाता सूची पर संकट
वार्ड 18 के पार्षद अखिलेश सिंह ने कलेक्टर सिंगरौली को पत्र लिखकर शिकायत की है कि पोलिंग नंबर 59 और 62 के क्षेत्रों में अब तक कोई भी बीएलओ घर-घर नहीं पहुँचे हैं और न ही फार्म भरवाए गए हैं। पार्षद ने कहा कि उन्होंने स्वयं इन दोनों पोलिंग क्षेत्रों का भ्रमण किया और पाया कि कार्य शुरू ही नहीं हुआ। उन्होंने 10 नवंबर को एसडीएम को भी इस स्थिति से अवगत कराया था, लेकिन 11 नवंबर तक कोई सुधार नहीं हुआ।

Read More : Singrauli News : नोडल अधिकारी ने किया बस स्टैंड स्थित आश्रय स्थल का निरीक्षण, कड़ाके की ठंड के लिए पुख्ता इंतजाम

Voter List Revision : बीएलओ ने बताई अपनी मजबूरी: न ट्रेनिंग, न फार्म
पार्षद अखिलेश सिंह के अनुसार, जब उन्होंने 59 नंबर पोलिंग के बीएलओ से बात की तो चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। बीएलओ ने बताया कि उन्हें आज ही (11 नवंबर) आदेश मिला है कि वे बीएलओ हैं, लेकिन उन्हें सुपरवाइजर ने फोन नहीं किया और फार्म भी उपलब्ध नहीं कराए गए हैं, जिसके कारण वे कार्य शुरू नहीं कर पा रहे हैं।

Voter List Revision : झुग्गी क्षेत्रों में कार्य चुनौतीपूर्ण, समय पर पूरा होने पर संदेह
पार्षद ने प्रशासन को बताया कि दोनों पोलिंग क्षेत्र झुग्गी-झोपड़ी वाले हैं, जहाँ मकान नंबर नहीं हैं। इससे घर-घर जाकर फार्म भरवाने में और अधिक कठिनाई होगी। उन्होंने आशंका व्यक्त की कि यदि जल्द अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं की गई, तो समय सीमा (4 दिसंबर 2025) के भीतर यह कार्य पूरा कर पाना संभव नहीं होगा, जिससे मतदाता सूची पर संकट गहरा सकता है।

Read More : Traffic rules violated : सिंगरौली की सड़कों पर ‘हाइवा राज’ — नो-एंट्री में भी फर्राटा, ट्रैफिक पुलिस मौन!

प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग
पार्षद अखिलेश सिंह ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि इस प्रकरण को गंभीरता से लिया जाए और अतिरिक्त लोक सेवकों को लगाया जाए, ताकि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में तेजी लाई जा सके और कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *