Singrauli News : नोडल अधिकारी ने किया बस स्टैंड स्थित आश्रय स्थल का निरीक्षण, कड़ाके की ठंड के लिए पुख्ता इंतजाम

VIKASH KHALKHO

Singrauli News :  सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली की आयुक्त श्रीमती सविता प्रधान ने वर्तमान में चल रही शीतलहर को देखते हुए खुले में सोने वाले बेघर नागरिकों को आश्रय स्थल में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इन निर्देशों के तारतम्य में आश्रय स्थल के नोडल अधिकारी अक्षत उपाध्याय ने विगत दिवस रात्रि में बस स्टैंड स्थित आश्रय स्थल पहुंचकर वहाँ की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

ठहरे हुए नागरिकों से लिया फीडबैक
निरीक्षण के दौरान नोडल अधिकारी श्री उपाध्याय ने आश्रय स्थल में ठहरे नागरिकों से सीधा संवाद किया और व्यवस्थाओं के संबंध में उनकी राय जानी। नोडल अधिकारी ने अवलोकन के पश्चात कहा कि आश्रय स्थल में रात्रि के समय ठहरने वाले नागरिकों को सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं।

Read More : Traffic rules violated : सिंगरौली की सड़कों पर ‘हाइवा राज’ — नो-एंट्री में भी फर्राटा, ट्रैफिक पुलिस मौन!

Singrauli News :  ठंड से बचाव के लिए उत्तम व्यवस्था
नोडल अधिकारी ने बताया कि ठंड से बचाव के लिए आश्रय स्थल में बेहतर गुणवत्ता वाले कंबल तथा रजाईयां उपलब्ध कराए गए हैं। इसके साथ ही, कमरों में गर्मी बनाए रखने हेतु हीटर की भी व्यवस्था की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि नागरिकों को ठंड से राहत देने के लिए स्नानागार में भी पानी गर्म करने के लिए हीटर लगाया गया है।

भोजन और स्वच्छता के पुख्ता इंतजाम
नोडल अधिकारी ने स्वच्छता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आश्रय स्थल सहित शौचालयों की भी समय-समय पर बेहतर साफ-सफाई कराई जाती है। इसके अलावा, नागरिकों को भोजन की असुविधा न हो, इसके लिए:

Singrauli News : प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक ट्रामा सेंटर

दोपहर 1 बजे से 3 बजे के बीच दीनदयाल चलित रसोई का संचालन भी आश्रय स्थल के समीप कराया जा रहा है।

खुले में सोने वालों को प्रेरित कर रहे कर्मचारी
श्री उपाध्याय ने बताया कि रात्रि के समय (10 बजे से 11 बजे के बीच) आश्रय स्थल के कर्मचारी आस-पास घूमकर खुले में रात बिताने वाले नागरिकों को आश्रय स्थल में रात्रि बिताने हेतु प्रेरित कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान एनयूएलएम के सीटी मिशन मैनेजर कृष्णा पटेल और पवन मिश्रा भी उपस्थित रहे।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *